तेज गति से चलने वाले वाहनों पर इंटरसेप्टर व्हीकल से की गई चालानी कार्यवाही

तेज गति से चलने वाले वाहनों पर इंटरसेप्टर व्हीकल से की गई चालानी कार्यवाही

AVvXsEjrycsP4jHF9K2HOMeVt kt6cVeRMnKqHOV9ug ZoVKI5fynhqSMuLDr6vAaSRbr UnoOTIM0PppWAj6B7ExDKxrAHXvJsBj5GL9n5OF76qXtdoggC4plJKgr6L XJvjHk0K7oHqI9MevwTjBEmQCQrJpl76xlNFXUIEDRuOMv KpE8Lb3 3G IXA=w400 h195


लोकमतचक्र.कॉम।

हरदा।  आज पुलिस अधीक्षक हरदा मनीष कुमार अग्रवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरदा गजेंद्र सिंह वर्द्धमान के  मार्गदर्शन में नेशनल हाईवे पर पुलिस महानिरीक्षक होशंगाबाद जोन की पहल पर होशंगाबाद से हरदा भेजे गये इंटरसेप्टर व्हीकल द्वारा थाना यातायात  एवं थाना कोतवाली द्वारा  ग्राम उड़ा में नेशनल हाईवे पर 14 वाहन चालकों से तेज गति से  वाहन चलाने पर ₹14000 का समन शुल्क वसूला गया। इसके उपरांत थाना हंडिया द्वारा  हंडिया में  नेशनल हाईवे पर तेज गति से चलने वाले दो वाहनों पर कार्रवाई करते हुए ₹2000 समन शुल्क वसूल किया गया। इसके उपरांत टिमरनी थाना क्षेत्र में भी कार्यवाही की गई।  

ज्ञात हो कि तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु इंटरसेप्टर व्हीकल के माध्यम से सभी जिलों में  चालानी कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में हरदा में भी  इंटरसेप्टर व्हीकल के माध्यम से आज नेशनल हाईवे पर विभिन्न स्थानों पर तेज गति से वाहन चलाने वाले चालकों पर कार्यवाही की गई।  यह इंटरसेप्टर व्हीकल आधुनिक तकनीक से लैस है जो दूर से आ रहे वाहन की सटीक गति बताता है एवं वीडियो एवं फोटो के माध्यम से उक्त वाहन की संपूर्ण जानकारी प्रदर्शित करता है। वाहन चैकिंग में थाना यातायात ,थाना कोतवाली एवं थाना हंडिया का बल मौजूद रहा। तेज गति और लापरवाही के कारण होने वाली सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए पूर्व से ही यातायात पुलिस द्वारा लगातार राहगीरों को तेज गति से वाहन न चलाने एवं यातायात नियमों की पालन की समझाइश दी जा रही है।  साथ ही यह कार्यवाही आगामी दिनों में भी जारी रहेगी। पुलिस द्वारा वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाने की अपील की जा रही है, ताकि सड़क दुर्घटना में कमी लाई जा सके। नियमों के उल्लंघन के कारण चालक उन पर होने वाले चालान से बच सकें।

Scroll to Top