वैश्य समाज महिला इकाई ने पिकनिक मनाकर किया नववर्ष का अभिनंदन, जरूरतमंद महिलाओं को वितरित किए कंबल

वैश्य समाज महिला इकाई ने पिकनिक मनाकर किया नववर्ष का अभिनंदन, जरूरतमंद महिलाओं को वितरित किए कंबल

AVvXsEjVtxEYQrGA44B9jng1TU9O5L82SifE ddmz1 bvzp 5oyfoSivCz7FG1E7UDCixpiy2G4WZu9X4 DwEQII3M4nO DamvkebJkneYJa5vmbDeD2E3ZXnYkUidtrkxHHg3LWzBZz3EMD4hcUv2U38it


लोकमतचक्र.कॉम।

हरदा : वैश्य महासम्मेलन मध्य प्रदेश जिला हरदा की महिला इकाई ने आने वाले नववर्ष का स्वागत साईं मंदिर सिराली में पिकनिक मना कर किया। जिसमें सदस्य अनीता अग्रवाल द्वारा जरूरतमंद महिलाओं को कंबल वितरित किये गए। हरदा इकाई की प्रांतीय  वरिष्ठ उपाध्यक्ष माया सिन्हल,  संभागीय अध्यक्ष रासमणी अग्रवाल,  हरदा जिला अध्यक्ष सुनीला गोयल,  हरदा नगर अध्यक्ष आभा अग्रवाल,  हरदा जिला उपाध्यक्ष सुनीता अग्रवाल,  जिला मंत्री अनामिका बंसल सहित 30 सदस्यों  ने मिलकर पिकनिक मनाई। सिराली महासभा की तहसील महामंत्री मोहनी अग्रवाल तथा अन्य सदस्यों ने सिराली में सभी के लिए  चाय नाश्ते की व्यवस्था की। पिकनिक में सभी महिलाओं ने हाउजी, गेम, अंताक्षरी खेल का आनंद लिया।

Scroll to Top