प्रत्येक कार्यकर्ता को आचरण एवं व्यवहार से समाज के अंदर भाजपा का सुंदर चित्र प्रस्तुत करना चाहिए : विष्णु दत्त शर्मा

प्रत्येक कार्यकर्ता को आचरण एवं व्यवहार से समाज के अंदर भाजपा का सुंदर चित्र प्रस्तुत करना चाहिए : विष्णु दत्त शर्मा

कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को दिया मंत्र, टिमरनी विधानसभा में विवेकानंद जयंती के अवसर पर विवेकानंद जी की मूर्ति का किया अनावरण किया

लोकमतचक्र.कॉम।

हरदा :  जिस धर्म पताका को स्वामी विवेकानंद जी ने पूरी दुनिया में फहराया उनके विचारों को आत्मसात करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी भारतीय संस्कृति से दुनिया का साक्षात्कार करा रहे है। राम मंदिर निर्माण और योग दिवस को वैश्विक रूप से स्वीकार्यता इस बात का प्रमाण है। स्वामी विवेकानंद जी ने 21 वी सदी के जिस भारत की कल्पना की थी उसे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी साकार कर रहे है। राष्ट्रवादी दल के कार्यकर्ता होने के नाते हमारा दायित्व है कि स्वामी जी के विचारों को आत्मसात करते हुए वैभवशाली भारत को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने में अपना योगदान दें। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने बुधवार को हरदा प्रवास के दौरान संगठनात्मक बैठकों में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। कार्यकर्ता सम्मेलन के पश्चात जनसंघ के संस्थापक सदस्य श्री लक्ष्मीनारायण गुप्ता ‘नन्ना जी’ के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा बुधवार को हरदा संगठनात्मक प्रवास पर थे। श्री शर्मा ने स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर टिमरनी के नया बस स्टेंड में प्रतिमा का अनावरण किया। श्री शर्मा ने कार्यक्रम में युवा तरुणाइयों को युवा दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने अल्पजीवन आयु में विश्व भर के युवाओं का जीवन बदलने का कार्य किया। उनके विचारों को आत्मसात कर हम जनसेवा के कार्य में जुटे। प्रदेश अध्यक्ष ने मूर्ति अनावरण के पश्चात हरदा के पाटीदार समाज भवन में जिला पदाधिकारियों एवं मोर्चा जिलाध्यक्षों की बैठक एवं कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। श्री शर्मा ने पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने हरदा नगर वार्ड क्र. 13 के बूथ अध्यक्ष श्री संतोष अग्रवाल के निवास पहुंचकर भोजन किया।

AVvXsEhvEogV4GQYw4rHM1wpidxsBiIikzm3im2AlMZ6fgsHLKAcaTgYsSkRizUIk c9Df1N rqDwOame5dIngrJdt iJK3W Vg3Iw88AGuJNwdeshrl7YeV42idmgKK8KlDpYUvKbXVyqs fFh7Q5hb64skyPubnibtd

श्री शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी जिला हरदा के जिला पदाधिकारी एवं मोर्चा के अध्यक्षों के साथ बैठक की जिसमें कार्यकर्ताओं को मंत्र दिया कि प्रत्येक कार्यकर्ताओं को कुशाभाऊ ठाकरे को समयांजली के रूप में श्रद्धांजलि प्रेषित करते हुए 1 माह तक प्रतिदिन 10 घंटे कम से कम 100 घंटे हर कार्यकर्ता को देना है। जिसमें बूथ स्तर से लेकर मंडल के पदाधिकारी जिले के पदाधिकारी सबको अपनी जिम्मेदारी के साथ बूथ विस्तारक योजना में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना है और संगठन को मजबूत करने के लिए अथक परिश्रम करना है । उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और हमें गर्व है कि हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी हैं संगठन पर्व के रूप में प्रत्येक कार्यकर्ता को आचरण एवं व्यवहार से समाज के अंदर भाजपा का सुंदर चित्र प्रस्तुत करना चाहिए।

AVvXsEjLy6MP7gufJaxDm3gxTR6jal6WR7m8VbkMR9UogTX JegfSZn Sf16qBxpLxMd7XjGQ15NeNL2IwFLp60lNmGkqVo sD3vXmF2lGTLlEyuA kwQDdERl3Pavnom5n7kvUhm4TsmJDQ2EXTZIWWrvHavBQk6KU2 KNyE8yna FcgAmb6euuAN IIw=s320

कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष  ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता विचार के लिए कार्य कर रहे हैं। इस देश के अंदर श्याम प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने जो विचार रखा है एकात्म मानववाद को जन-जन तक पहुंचाते हुए सत्ता परिवर्तन से व्यवस्था परिवर्तन कर अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के जीर्णोद्धार के लिए कार्य कर रहे हैं। श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद करते हुए  प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि धारा 370 के लिए हमारे महापुरुषों ने बलिदान दिया और जब हमारी सरकार केंद्र में आई तो विरोधी कहते थे कि 370 हट नही सकती । भारतवर्ष में पता नहीं क्या हो जाएगा लेकिन हमारे प्रधानमंत्री ने सबको साथ में लेकर और एक झटके में धारा 370 को समाप्त कर दिया यही भारतीय जनता पार्टी की कार्य करने की पद्धति है।

AVvXsEhCsOrRkwTh3Y BJvIUA13o1qUPxk4n7RYLs7XuS 4k4XhsXzz8j8nbGXzFCzXgep AtLNsPiizmNXPgmwsqTyjwq4uffzQepW6mKEjgOnYzmKmZfyzWXln SC45nXu2gGVnirQ4JTqePqLOUQzH GJDOzFaofeUDkx2iOOIe5FPJ

श्री शर्मा ने कहा कि जिस उद्देश्य के लिए भारतीय जनता पार्टी का जन्म हुआ, जनसंघ से लेकर आज तक भारतीय जनता पार्टी अपने विचारों को लेकर चल रही है और जहां जहां भी प्रदेशों में सरकार भारतीय जनता पार्टी की है वहां पर राष्ट्र को प्रथम रखते हुए एवं केंद्रविंदु में गांव, गरीब ,किसान, शोषित, वंचित, माताएं बहने सब के मान सम्मान के साथ-साथ समाज के अंतिम व्यक्ति के लिए कार्य करते हुए भारतवर्ष को विश्व गुरु बनाने की ओर प्रयास कर रहे हैं। एकात्म मानव दर्शन के आधार पर चलने वाला सिद्धांत आज पूरी दुनिया में अपनी जगह स्थापित कर रहा है। प्रधानमंत्री विदेशों में देश की उत्तम छवि प्रस्तुत कर रहे हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने गरीब  परिस्थितियों से निकलकर पार्टी को एक वट वृक्ष के रूप में खड़ा कर दिया तो कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बनती है कि ताकत को और आगे बढ़ाते हुए कार्य करें। 

कोरोना काल में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता ने अपनी क्षमता के अनुसार लोगों की मदद की यह मानवता के लिए बहुत बड़ा संदेश था। पार्टी का कार्यकर्ता केवल राजनीति के लिए कार्य नहीं करता बल्कि समाज सेवा के लिए कार्य करता है। जनप्रतिनिधि बनकर समाज की सेवा करने के लिए हमारा उत्तरदायित्व है इसलिए हम अन्य दलों से अलग है। और दुनिया में सबसे बड़े दल के साथ-साथ समाज की अपेक्षा हम से और बढ़ गयी है। कई प्रकार के ऐसे लोग समाज में कार्य कर रहे हैं जब उनसे पूछा जाता है कि कौनसी पार्टी के साथ है वे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं को सम्मान के रूप में देखते है। लेकिन विरोधी दल जनता के बीच में जाकर भाजपा के कार्यकर्ताओं के बारे में जब  बात करते हैं तो जनता के बीच की आवाज आती है कि हमारे सुख-दुख में पार्टी हमेशा साथ खड़ी रहती और लगातार जनता हमसे जुड़ रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी का कार्यकर्ता देश को प्रथम  रखकर कार्य करता है हमारे लिए देश पहले उसके बाद पार्टी उसके बाद में व्यक्ति है। भारतीय जनता पार्टी है जो देश को गौरव मानकर काम करती है, तमाम योजनाओं में इसकी झलक दिखाई देती है

देश की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना माननीय प्रधानमंत्री जी देकर गरीबों का कल्याण कर रहे। हमें गर्व है कि ₹500000 तक का निशुल्क इलाज  पार्टी की सरकार ने दिया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने दिया है। आजादी के 75 साल में मोदी जी ने संकल्प लिया है कि देश को एक नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। स्वामी विवेकानंद के सपनों को साकार अगर कोई कर रहा है तो  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार भी लगातार तमाम योजनाओं के माध्यम से कार्य कर रही है । विश्व को योग दिवस के रूप में प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत के द्वारा दिया गया सबसे उत्तम उपहार है

श्री शर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी बीमारी में इतने बड़े देश की जनसंख्या को निशुल्क वैक्सीन देने का अगर किसी ने कार्य किया है तो वह देश के भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया। मैं कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से सभी कार्यकर्ताओं को आवाहन करता हूं कि अपना पूरा परिश्रम लगाकर इस पार्टी को मजबूत करें और आने वाले प्रत्येक चुनाव में चाहे कोई सा भी चुनाव हो कमल के फूल की जीत के लिए कार्य करें मतदान केंद्र से प्राप्त करें।

स्वागत भाषण कृषि एवं कल्याण मंत्री कमल पटेल ने दिया शब्दों के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया। प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट,  टिमरनी विधायक संजय साह , प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य एवं नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र जैन, हरदा जिले के प्रभारी विकास विरानी, महामंत्री देवी सिंह सांखला, सिद्धार्थ पचौरी, भागवत साह ढोके  नगर मंडल अध्यक्ष विनोद गुर्जर सहित मंडल एवं जिले के कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।

Scroll to Top