सुप्रसिद्ध जैन तीर्थक्षेत्र सम्मेद शिखर पर अवैध गतिविधियों को रोकने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने लिखा झारखंड के मुख्यमंत्री को पत्र

सुप्रसिद्ध जैन तीर्थक्षेत्र सम्मेद शिखर पर अवैध गतिविधियों को रोकने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने लिखा झारखंड के मुख्यमंत्री को पत्र

लोकमतचक्र.कॉम।

भोपाल : जैन धर्मावलंबियों की आस्था का केन्द्र ओर महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल सम्मेद शिखर पर झारखंड सरकार के संरक्षण में की जा रही अवैध गतिविधियों से देशभर के जैन समाज में रोष व्याप्त है, उक्त जानकारी मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ को प्राप्त होने पर उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर तुरंत रोक लगाने का अनुरोध किया है।

कमलनाथ द्वारा लिखे पत्र में कहा कि सर्वविदित है कि आपके राज्य के गिरिडीह जिले के मधुवन में स्थित तीर्थ स्थल श्री सम्मेद शिखर जी जैन धर्मावलंबियों का एक महत्वपूर्ण आस्था का केन्द्र है। मध्य प्रदेश के एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता के द्वारा यह जानकारी दी गयी है कि सम्मेद शिखर जी के तीर्थ के आसपास व्यवसायिक निर्माण कार्य एवं पिकनिक स्पॉट बनाने की परियोजना पर कार्य किया जा रहा है। देश के धर्मप्रेमी जनता की भावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए आपके द्वारा सम्मेद शिखरजी के आसपास अंधाधुंध निर्माण कार्य पर तुरन्त रोक लगाई जाए एवं जैन धर्मावलंबियों की आस्था के अनुरूप कार्य किया जाए।

AVvXsEhj1iPDTApf3Hf9R2Y4QB Mxtk 5TnENUrQQ8IlnsLdlo12Xq3nq3o534ouHdA7VLhoTzOKYroD2b3pJuMq8Yd6wVGKATbscthSaUzeV4Zb3WpUW0li42cCW7UN0G x5meG8M bDDO6o3VIyarmXLX4laHpiJ yJ6DZNuj3U5eVluB3dlnRSMqQQg=w315 h400

Scroll to Top