सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जनपद सीईओ का रिश्वत लेने का वीडियो, संभागायुक्त ने किया सस्पेंड

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जनपद सीईओ का रिश्वत लेने का वीडियो, संभागायुक्त ने किया सस्पेंड

भोपाल : कमिश्नर भोपाल संभाग गुलशन बामरा ने सीहोर जिले के जनपद पंचायत, आष्टा के जनपद सीईओ डीएन पटेल को तत्काल पद से निलंबित कर दिया है। जनपद सीईओ का निलंबन पंचायत के काम के बदले रिश्वत लेने के मामले में किया गया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है।

AVvXsEhtCVy7girGImD4e7mZNmYIbXSkCXuTVfWclPobWb8mPB4g0FLfFRn cV z7JQ 0zL2EWBZhdUObca2Y PjvQ0oRTUHR 6IOifCoHDWiQT0TYhQ5U9I8tf6V7iKquKP8KwMwLJHqH2rQ oz4NQgpNTnOahq sW4OBi1rQ9bEZUthnrZ3DE8gQbvyryvrg

भोपाल संभाग आयुक्त के संज्ञान में सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो आया था जिसमें कार्यालयीन कक्ष में बैठे रहने के दौरान सीईओ पटेल कथित रूप से काम की मंजूरी के लिए साढ़े सात हजार रुपये अपने टेबल के ड्रावर में रखवा रहे थे। कमिश्नर भोपाल गुलशन बामरा ने इस कृत्य को पद आचरण के विरुद्ध मानते हुए मानते हुए जनपद पंचायत आष्टा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डीएन पटेल को मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियम 1966 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जिला पंचायत, विदिशा किया गया है।
Scroll to Top