जल्द निपटा लें जरूरी काम, मार्च में 13 दिन बंद रह सकते है बैंक

जल्द निपटा लें जरूरी काम, मार्च में 13 दिन बंद रह सकते है बैंक

AVvXsEjoAy OVl0zTOXHLHFqVWo1Xrn46omLrmgtZS7YDUHdPxqwObL322eV5h0F2HUDn8u8E0dMnUnfLjMXQKfv60jtRYLHWT8i24BEAlaeDISl1lwXBgGrYteVHKTihwUAJXpHKRXO8RM2gso 8JHa9jOC0pV WEO4VzHf nDLq5ETJGRY3wHSO09mFQ=s320


लोकमतचक्र.कॉम।

साल 2022 भी अपनी रफ्तार से एक-एक दिन आगे बढ़ रहा है। दूसरा महीना फरवरी अपनी अंतिम तारीख पर है। एक दिन बाद मार्च शुरू हो  रहा है। मार्च का महीना त्योहारो का है। इस महीने में शिवरात्रि और होली है। ऐसे में यह जान लेना जरूरी है कि मार्च महीने में  किस-किस दिन बैंक बंद रहेंगे। कुल जोड़ की बात करें तो मार्च 2022 में बैंक 13 दिन बंद रहेंगे। इन छुट्टियों में दूसरे व चौथे शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं। मार्च महीने में महाशिवरात्रि, होलिका दहन, होली जैसे अवसर हैं, जिन पर बैंकों में छुट्टियां रहेंगी।

आज फरवरी महीने की आखरी तारीख है, अगर बैंक (Bank holidays in March 2022 ) से संबंधित कोई भी जरूरी काम है तो जल्द निपटा लें। मार्च 2022 में होली और महाशिवरात्रि जैसे बड़े त्यौहारों के चलते पूरे 13 दिन बैंक बंद रहेंगे।इसमें दूसरा और चौथा शनिवार और रविवार की साप्तहिक छुट्टियां भी शामिल हैं।  बैंक बंद होने के चलते चेकबुक, पासबुक, एटीएम और अकाउंट और ट्रांजेक्शन संबंधित काम प्रभावित हो सकते है, हालांकि ऑनलाइन (Online transaction) सुविधा जारी रहेगी।

Bank holidays in March 2022

1 मार्च: महाशिवरात्रि- अगरतला, आइजोल, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता, नई दिल्ली, पणजी, पटना और शिलांग को छोड़ अन्य स्थानों में बैंक बंद रहेंगे।

3 मार्च: लोसार- गंगटोक में बैंक बंद

4 मार्च: चपचार कुट- आइजोल में बैंक बंद

6 मार्च: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

12 मार्च: शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार)

13 मार्च: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

17 मार्च: होलिका दहन- देहरादून, कानपुर, लखनऊ और रांची में बैंक बंद रहेंगे।

18 मार्च: होली/धुलेटी/डोल जात्रा- बेंगलूरु, भुबनेश्वर, चेन्नई, इंफाल, कोच्चि, कोलकाता और तिरुवनंतपुरम को छोड़ अन्य स्थानों में बैंक बंद रहेंगे।

19 मार्च: होली/याओसांग का दूसरा दिन- भुबनेश्वर, इंफाल और पटना में बैंक बंद रहेंगे।

20 मार्च: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

22 मार्च: बिहार दिवस- पटना में बैंक बंद रहेंगे।

26 मार्च: शनिवार (महीने का चौथा शनिवार)

27 मार्च: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

Scroll to Top