सागर जिले में बनेगी बांदरी नाम से नई तहसील

सागर जिले में बनेगी बांदरी नाम से नई तहसील

1663510731 picsay


लोकमतचक्र  डॉट कॉम।

भोपाल। प्रदेश के सागर जिले में बांदरी नाम से नई तहसील बनेगी। इसके लिये सागर जिले की वर्तमान तहसील मालथौन को तोड़ा जायेगा। इसके लिये राजस्व विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। नई तहसील आगामी 14 अक्टूबर के बाद विधिवत रुप से गठित कर दी जायेगी। नई तहसील बांदरी में वर्तमान तहसील मालथौन के पटवारी हल्का नंबर 21, 32 से 34 तथा 39 से 62 इस प्रकार कुल 28 हल्के शामिल किये जायेंगे। सागर जिले में बांदरी चौदहवीं तहसील होगी।

Scroll to Top