जैन धर्म प्रवर्तक, प्रथम जैन तीर्थंकर भगवान श्री 1008 आदिनाथ स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया जैन समाज ने

जैन धर्म प्रवर्तक, प्रथम जैन तीर्थंकर भगवान श्री 1008 आदिनाथ स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया जैन समाज ने….

विश्व कल्याण की भावना से की वृहद शांतिधारा, झूलाया पालना…

IMG 20220326 201024


लोकमतचक्र.कॉम।

हरदा – जैन धर्म प्रवर्तक, प्रथम जैन तीर्थंकर भगवान श्री 1008 आदिनाथ स्वामी के जन्म कल्याणक के अवसर पर श्री दिगम्बर जैन समाज द्वारा विश्व कल्याण की भावना को लेकर 108 कलशों से भगवान श्री 1008 आदिनाथ स्वामी का अभिषेक कर चौंसठ ऋद्धी सिद्धी मंत्रों के साथ बृहद शांति धारा की गई।

जैन समाज हरदा के अध्यक्ष सुरेंद्र जैन एवं कोषाध्यक्ष राजीव रपरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि जैन धर्म अनादि अनंत है । जैन धर्म के वर्तमान शासन नायक भगवान श्री 1008 महावीर स्वामी के पूर्व से ही तेबीस तीर्थंकर हुए हैं। उनमें प्रथम तीर्थंकर भगवान श्री 1008 आदिनाथ स्वामी है। आज जैन धर्म के प्रवर्तक, सृष्टि को असि, मसि, कृषि, विद्या, शिल्प, वाणिज्य का ज्ञान प्रदान करने वाले, जैन सिद्धान्त को समूचे प्राणी जगत में प्रतिपादित करने वाले, वर्त्तमान चौबीसी तीर्थंकर परंपरा के प्रथम तीर्थंकर आदि ब्रह्मा देवाधिदेव श्री 1008 श्री ऋषभदेव (आदिनाथ) भगवान के जन्म कल्याणक महोत्सव पर जैन समाज द्वारा अनेकों धर्मिक आयोजन नगर के चारों दिगम्बर जैन मंदिरों में आयोजित किए गए। समाज के मंत्री राहुल गंगवाल ने बताया कि नगर के चारों जिनालयों में आज प्रात:काल में श्रीजी का अभिषेक, वृहद शांतिधारा चौसठ रिद्ध सिद्ध मंत्रों से कर भक्तामर मंडल विधान की पूजा की गई। 

IMG 20220326 WA0004

संध्याकालीन कार्यक्रम की जानकारी देते हुए महिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती साधना कटनेरा ने बताया कि मंदिर जी में संध्याकाल में महाआरती, 48 दीपकों से भक्तामर पाठ का आयोजन कर महिला परिषद के सौजन्य से पालना झुलाने का आयोजन किया गया। उपस्थित महिलाओं ने भगवान के जन्मोत्सव पर मंगल गीत बधाइयां गाई। सभी आयोजन में जैन धर्मावलंबी काफी संख्या में उपस्थित रहे।

Scroll to Top