आज होगा मजदूर दिवस पर ‘एक शाम राम के नाम’ का आयोजन

आज होगा मजदूर दिवस पर ‘एक शाम राम के नाम’ का आयोजन

बड़ा मंदिर चौक पर होगा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन 

लोकमतचक्र.कॉम।

हरदा। राष्ट्रीय कवि संगम की जिला इकाई हरदा द्वारा मजदूर दिवस पर आज 1 मई रविवार को बड़ा मंदिर चौक पर रात 8 बजे एक शाम राम के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें अखिल भारतीय कवि सम्मेलन भी किया जाएगा। कार्यक्रम में देश के ख्यातिनाम कवि और कवियत्रीगण शामिल होंगे।

IMG 20220501 WA0047

कवि संगम के जिला महामंत्री कपिल दुबे और सचिव श्री शिरीष अग्रवाल ने बताया कि मजदूर दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय कवि संगम द्वारा एक शाम राम के नाम कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। जिसमें अंतरराष्ट्रीय कवि डॉ शंभु सिंह मनहर, हास्य कवि रसिक गुप्ता नई दिल्ली, वीर रस के कवि पंकज अंगार ललितपुर उप्र, वीर रस की कवियत्री निधि तिवारी निशंक बीना, हास्य कवि दीपक शुक्ला भोपाल, श्रंगार रस की कवियत्री सुनीता पटेल भोपाल, हास्य कवि मुकेश शांडिल्य टिमरनी, गजलकार श्याम शर्मा सागर, ओज रस के राहुल राय बनखेड़ी शामिल रहेंगे। कार्यक्रम में 5 मजदूरों का सम्मान किया जाएगा।

1651407255 picsay

Scroll to Top