बीजेपी और एनडीए ने श्रीमति द्रौपदी मुर्मू को बनाया राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार
रह चुकी हैं झारखंड की राज्यपाल, PM ने कहा – महान राष्ट्रपति होंगी
लोकमतचक्र.कॉम।
नईदिल्ली : BJP और एनडीए ने आगामी चुनावों के लिए को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया। द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को ओडिशा के मयूरभंज जिले के बैदापोसी गांव में हुआ था। द्रौपदी मुर्मू संथाल परिवार से ताल्लुक रखती हैं, जो एक आदिवासी जातीय समूह है।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने घोषणा की है कि NDA की तरफ से द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया है। पहली बार किसी महिला आदिवासी उम्मीदवार को वरीयता दी गई है। हम आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए द्रौपदी मुर्मू को एनडीए के उम्मीदवार के रूप में घोषित करते हैं। द्रौपदी मुर्मू ने शिक्षक के रूप में काम किया है। वह पार्षद और फिर विधायक बनीं। सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तरह द्रौपदी मुर्मू लंबे समय से शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी हैं और लंबे समय तक विधायक और मंत्री रही हैं।
झारखंड की पहली महिला राज्यपाल है श्रीमति द्रौपदी मुर्मू।ओडिशा मे नियुक्त होने वाली पहली महिला राज्यपाल और आदिवासी नेता हैं। ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी और बीजू जनता दल गठबंधन सरकार के दौरान, वह 6 मार्च 2000 से 6 अगस्त 2002 तक वाणिज्य और परिवहन के लिए स्वतंत्र प्रभार और 6 अगस्त 2002 से 16 मई 2004 तक मत्स्य पालन और पशु संसाधन विकास राज्य मंत्री थीं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी ने अपना जीवन समाज की सेवा और गरीबों, दलितों के साथ-साथ हाशिए के लोगों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित कर दिया है। उनके पास समृद्ध प्रशासनिक अनुभव है और उनका कार्यकाल उत्कृष्ट रहा है। मुझे विश्वास है कि वह हमारे देश की एक महान राष्ट्रपति होंगी। लाखों लोग, विशेष रूप से वे जिन्होंने गरीबी का अनुभव किया है और कठिनाइयों का सामना किया है, श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के जीवन से बड़ी शक्ति प्राप्त करते हैं। नीतिगत मामलों की उनकी समझ और दयालु स्वभाव से हमारे देश को बहुत लाभ होगा।