आने वाली पीढ़ी के लिए भगवान का सत्संग और संस्कार बहुत जरूरी : जया किशोरी

आने वाली पीढ़ी के लिए भगवान का सत्संग और संस्कार बहुत जरूरी : जया किशोरी

समापन के दिन मुख्यमंत्री की उपस्थिति में 134 जोड़ों का होगा पाणिग्रहण संस्कार, बनेगा भगवान श्री खाटू श्याम का भव्य मंदिर: कमल पटेल

IMG 20221210 213758


लोकमतचक्र डॉट कॉम। 

हरदा। प्रख्यात कथावाचक जया किशोरी की श्रीमद् भागवत कथा का हरदा में शनिवार को चौथा दिन था। पिछले तीन दिनों दिनों की अपेक्षा आज के दिन हजारों श्रद्धालुओं का जमावड़ा कथा स्थल पर देखने को मिला। कथा आरंभ होने के पूर्व कमल सांस्कृतिक मंच एवं कथा आयोजन समिति के संयोजक संदीप पटेल ने सपत्नीक विधि विधान से कथा स्थान पर विराजित देवी देवताओं का  विधिवत पूजा पाठ किया। इसके पश्चात कथा स्थल पर कथा वाचिका जया किशोरी पहुंची  जिन्होंने श्रीहरि के साथ व्यासपीठ की पूजा की।

कथा आरंभ करते हुए हजारों की संख्या में उपस्थित श्रोताओं को संबोधित करते हुए कथा वाचिका जया किशोरी ने कहा कि भगवान के दरबार में बदली यानी कि एक्सचेंज नहीं चलता है। उनके बनाए गए नियम अटल है। जिसे कोई व्यक्ति बदल ही नहीं सकता। उन्होंने कहा कि जैसे हमें भोजन करना है तो जो भोजन हमें करना है और दूसरा व्यक्ति आपके लिए थोड़ी कर सकता है। दूसरा शादी एक व्यक्ति की जगह दूसरा व्यक्ति शादी नहीं कर सकता क्योंकि जिस व्यक्ति को जिस से शादी करना है  वह उसी से शादी करेगा। वैसे ही मृत्यु का नियम है जो ईश्वर द्वारा बनाया गया है। अगर कोई व्यक्ति यह सोच ले मेरी जगह फला मित्र/ रिश्तेदार मेरी मृत्यु ले ले तो वह हो नहीं सकता है। ओर ऐसा ही भगवान का सत्संग है। जिसे बदला नहीं जा सकता है।  मर्यादा में लेकर भगवान का सत्संग तो व्यक्ति को करना ही पड़ेगा।

कथा वाचिका जया किशोरी ने कहा कि समाज में परिवार के लिए भगवान का सत्संग और संस्कार दोनों ही जरूरी है। क्योंकि परिवार में अगर हम अपने बच्चों को सत्संग के साथ अच्छे संस्कार  देंगे तो आने बाली पीढ़ी भी उसी का अनुसरण करेंगी और अगर हम उन्हें भगवान का सत्संग और संस्कार नहीं देंगे तो देश और समाज का क्या होगा इसका आकलन आप सभी लगा सकते हैं।  इसलिए  भगवान के सत्संग और अच्छे संस्कार से समाज और देश प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा इसमें कोई दो मत नहीं है।

मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल ने कथा स्थल पर कथा प्रारंभ होने के पूर्व शनिवार को मंच से बताया कि 13 दिसंबर को श्रीमद् भागवत कथा के समापन के दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में 134 जोड़ों का मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना के तहत  पाणिग्रहण संस्कार होगा।मंत्री पटेल ने बताया कि कथा के समापन के बाद कथा स्थल पर भगवान श्री खाटू श्याम का मंदिर बनाया जा रहा है। जिसका भूमि पूजन आज प्रख्यात कथावाचक और मां सरस्वती की पुत्री जया किशोरी के कर कमलों से संपन्न हुआ है।

1670213587 picsay

Scroll to Top