भाजपा के विकास पर्व की शुरुआत सोशल मीडिया वॉलिंटियर के साथ

विकास पर्व पर सोशल मीडिया की टीम विकास यात्रा को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी – कमल पटेल

भाजपा के विकास पर्व की शुरुआत सोशल मीडिया वॉलिंटियर के साथ

लोकमतचक्र डॉट कॉम। 

हरदा (सार्थक जैन)। भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आज 16 जुलाई से पूरे प्रदेश में विकास पर्व की शुरुआत हो रही है यह जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी दीपक नेमा ने बताया कि आज भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में सोशल मीडिया के वॉलिंटियर्स के साथ नवनियुक्त कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को उनके दायित्व अनुसार कैसे कार्य करना है और क्या कार्य करना है इस विषय को बैठक के माध्यम से समझाया गया।

IMG 20230716 WA0219

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी विधानसभा हरदा के सोशल मीडिया वॉलिंटियर्स को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि आज से मध्य प्रदेश में विकास पर्व की शुरुआत हो रही है और विकास के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया एक महत्वपूर्ण इकाई है प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने क्षेत्र के अंतर्गत किए गए कार्यों को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार और प्रसार करना चाहिए, जिससे जनता को पता चले कि यह कार्य भारतीय जनता पार्टी की सरकार के द्वारा कराया जा रहा है।

विकास के कार्यों के साथ-साथ कांग्रेस के झूठ को उजागर करना भी सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कांग्रेस सत्ता के लिए बहुत बेचैन है और इस बेचैनी का उदाहरण है जनता के बीच में जाकर भ्रम पैदा करने का कार्य किया जा रहा है हमारे कार्यकर्ताओं को इस पर पैनी नजर रखते हुए अपने सकारात्मक कार्यों से इसका जवाब देना चाहिए आज हरदा जिले मैं संपूर्ण रूप से समुचित एवं समग्र विकास हुआ है अंतिम छोर के व्यक्ति का उत्थान से लेकर आधारभूत ढांचे में चाहे सड़क हो, बिजली हो, सिंचाई हो, आवास हो, चिकित्सा हो हर क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार विकास के रूप में जनता तक पहुंची है ।

यह वर्ष चुनावी वर्ष है और हम सभी को लगातार जनता के बीच में जाकर उनको यह जानकारी देना चाहिए यह जो काम दिखाई दे रहा है वह भाजपा की देन है। शीघ्र ही और भी बहुत से विकास के कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण होने वाला है सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे और फिर एक बार हरदा जिले में कमल खिलाएंगे।

इस अवसर पर सोशल मीडिया की बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अमर सिंह मीणा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता हमेशा अनुशासन के लिए जाना जाता है। संगठन की सहमति के बाद आप का चुनाव किया गया है अब आपको अपने कार्यों से पार्टी को मजबूत करना है और आने वाले किसी भी चुनौती के समय अपने क्षेत्र में अपने मतदान केंद्र में हर भारतीय जनता पार्टी का परचम लहरा लहराना है ।

1688370636 picsay

सोशल मीडिया विभाग की महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित करते हुए संभागीय प्रभारी सोशल मीडिया विभाग दीपक नेमा ने सभी कार्यकर्ताओं का परिचय लिया और जिला नेतृत्व को उनसे परिचित कराया कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनको अपने कार्यों से अवगत कराते हुए बताया कि आधुनिक युग में इस मोबाइल के माध्यम से सोशल मीडिया एक महत्वपूर्ण शस्त्र के रूप में हमारे पास है हमें इसका सदुपयोग करते हुए अधिकतम लोगों तक न्यूनतम समय में पहुंचने में आसानी होती है प्रत्येक कार्यकर्ता को भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में माहौल तैयार करने के लिए एवं विकास के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए साथ ही विरोधी शक्तियों को अपने विकास और लेखनी के माध्यम से जवाब देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आप सभी कार्यकर्ताओं की है।

बैठक के पश्चात सभी कार्यकर्ताओं के साथ स्वादिष्ट भोजन का आनंद टिफिन पार्टी के रूप में लिया गया सभी कार्यकर्ता मंत्री एवं जिला अध्यक्ष सहित अपने घर से टिफिन लेकर आए सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे के साथ बैठकर एक सौहार्दपूर्ण वातावरण में भोजन करते हुए आनंद लिया।इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र जैन ,जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र साह ,वरिष्ठ नेता अशोक जैन ,जिला महामंत्री देवी सिंह सांखला, जिला मंत्री लोकेश राव मराठा, नितेश बादर, मंडल अध्यक्ष विनोद गुर्जर ,विजय पटेल, युवा मोर्चा अध्यक्ष विजय जेवल्या, सोशल मीडिया जिला संयोजक दुर्गेश राठौर सहित सभी जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Scroll to Top