अपार जनसमूह के साथ कृषि मंत्री कमल पटेल ने निकाली कांवड यात्रा

अपार जनसमूह के साथ कृषि मंत्री कमल पटेल ने निकाली कांवड यात्रा 

देश ओर प्रदेश में भाजपा की पुनः सरकार बने की कामना को लेकर

IMG 20230724 WA0359


लोकमतचक्र डॉट कॉम। 

हरदा। जिले लोकप्रिय विधायक, जननेता प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने आज सावन के तीसरे सोमवार को जिले के हंडिया स्थित नर्मदा घाट रिद्धेश्वर से मां नर्मदा ओर भोलेनाथ शिवशंकर की पूजा अर्चना करके, देश ओर प्रदेश में फिर भाजपा सरकार बने की कामना को लेकर कांवड यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान जिले भर के 20 हजार से अधिक शिवभक्तों ने कांवड यात्रा में शामिल होकर यात्रा को एतिहासिक बनाया। नर्मदा तट इंडिया के रिद्धनाथ तट से करीब 20 हजार श्रद्धालुओं के साथ मंत्री नर्मदा का जल कांवड़ में लेकर हरदा के गुप्तेश्वर मंदिर में स्थापित बारह ज्योतिर्लिंगों का जलाभिषेक करेंगे।

IMG 20230724 WA0358

इस कांवड़ यात्रा में शामिल हजारों की संख्या में शामिल शिव भक्त डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए चल रहे हैं। कावड़ यात्रा में पुरूष ही नहीं महिलाएं भी बढ़-चढ़कर भाग ले रही हैं। हंडिया में नर्मदा का पूजन करने के बाद पंडितों ने विधि विधान से मंत्री पटेल से कांवड़ का पूजन करवाया। इसके बाद हजारों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं और भक्तों के साथ कावड़ यात्रा शुरू की। जो शाम करीब 5 बजे कावड़ यात्रा अजनाल नदी के तट पर बने प्राचीन गुप्तेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेगी। जहां पर भोलेनाथ के जलाभिषेक के साथ कावड़ यात्रा का समापन किया जाएगा।

IMG 20230724 WA0346

इस दौरान 20 किलोमीटर के पूरे रास्ते में कई जगह कांवड़ियों का फूल बरसाकर, फलाहार करवा कर भव्य स्वागत किया गया। कांवड यात्रा में राजस्व ओर पुलिस प्रशासन के चाक चौबंद व्यवस्था कि, रास्ते के समस्त ग्राम में पटवारी, कोटवार ओर कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई थी ।

मंत्री कमल पटेल ने कहा कि आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में देश में पीएम नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश में सीएम शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाने की मनोकामना को लेकर उन्होंने क्षेत्र के हजारों लोगों के साथ नर्मदा नदी के नाभि स्थल के रिद्धनाथ मंदिर में पूजन अभिषेक कर कावड़ यात्रा की शुरुआत की गई है। जो 20 किलोमीटर पैदल चलकर शाम को हरदा पहुंचेगी। जहां अजनाल नदी के तट पर भगवान गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में स्थापित बारह ज्योतिलिंग का जलाभिषेक होगा।

IMG 20230723 WA0279

Scroll to Top