पटवारियों की मांग पर सरकार ने दी सहमति : पटवारी हड़ताल खत्म, काम पर लौटे पटवारी

पटवारियों की मांग पर सरकार ने दी सहमति : पटवारी हड़ताल खत्म, काम पर लौटे पटवारी

IMG 20230929 WA0089

लोकमतचक्र डॉट कॉम।  

भोपाल। पटवारियों की जिद के आगे आखिरकार सरकार को झुकना ही पड़ा। प्रदेश भर के पटवारी 28 अगस्त से काम बंद हड़ताल पर चले गए थे। पटवारी अपनी मांगों पर अड़े हुए थे। एक महीने बाद सरकार ने उनकी मांगें मान ली है। जिसके बाद पटवारी ने हड़ताल खत्म करने का निर्णय लिया। हड़ताल खत्म होने से किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। 32 वें दिन हड़ताल खत्म हुई और पटवारियों ने अपने-अपने मुख्यालयों में आमद दर्ज करा दी है।

ज्ञात होगी पटवारी संघ ग्रेड पे सहित अतिरिक्त भुगतान व अन्य मांगों को लेकर 28 अगस्त से हड़ताल पर चला गये थे। रीवा में कलेक्ट्रेट के सामने पटवारी धरने पर बैठे थे। बिना मांग पूरी हुए वह हड़ताल खत्म करने को तैयार नहीं थे। उनकी लड़ाई अब जाकर खत्म हुई है। पटवारी संघ भोपाल ने पत्र जारी कर हड़ताल खत्म करने की जानकारी दी। साथ ही उनकी सभी मांगों को मानने की जानकारी भी दी है। पत्र में कहा गया है कि तीन दिन से लगातार पटवारी संघ की वार्ता और मुलाकात मुख्यमंत्री, राजस्व मंत्री और मुख्य सचिव से हो रही थी सभी के प्रयास से सरकार ने मांगें मान ली हैं। सभी मांगें पूरी होने पर पटवारियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। अब यह सारे लाभ कब से मिलते हैं, यह आदेश जारी होने के बाद ही पता चलेगा। पटवारियों के काम पर वापस लौटने से अब राजस्व संबंधी कार्य शुरू हो सकेगा ।

इन मांगो पर बनी सहमती 

वेतनमान के संबंध में 2800 पे ग्रेड किए जाने की मांग थी। जिसको संघ के प्रयासों से 2400 पे रोड पर शासन ने सहमति दे दी है। 

समय मान वेतनमान के संबंध में भी शासन ने सहमति दी है। प्रथम समय मान 2800 पे ग्रेड द्वितीय समय मान 3600 पे ग्रेड और तृतीय समय मान 4200 पे ग्रेड रहेगा। 

पदोन्नति के संबंध में 1000 से अधिक पटवारी साथियों को राजस्व निरीक्षक पद पर प्रमोशन प्रभार दिए जाने पर शासन ने सहमति दी है। 

भत्ता बढ़ोतरी के संबंध में विशेष भत्ते के रूप में पटवारी के लिए 4000 रुपए के भत्ता स्वीकृत किए हैं। यह हर महीने हर पटवारी को प्राप्त होंगे।

Scroll to Top