मध्य प्रदेश के उज्जैन के रहने वाले गुरमीत सिंह मनोचा की कनाडा के कॉलेज में विवाद के दौरान गाड़ी चढ़ा कर उनकी हत्या कर दी गई. उपचार के दौरान 14 मार्च को कनाडा के अस्पताल में मौत हुई है. लेकिन परिजनों को अभी तक मृतक युवक का शव नहीं मिल पाया है. अब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री परिजनों से मिलने के लिए पार्श्वनाथ सिटी पहुंचे. उनकी तरफ से बताया गया है कि मृतक युवक के शव को उज्जैन लाने का पूरा खर्च मध्यप्रदेश सरकार उठाएगी. केंद्र सरकार के माध्यम से हमारी एंबेसी से चर्चा जारी है ।
कनाडा में 14 मार्च 26 को कार से कुचले गए उज्जैन के छात्र गुरकीरत सिंह मनोचा की बॉडी भारत लाने के लिए परिवारजनों के सामने बड़ी आर्थिक परेशानी खड़ी हो गई थी… डेडबॉडी कनाडा से उज्जैन लाने के लिए कनाडा सरकार करीब 40 हजार डॉलर (लगभग 35 लाख रुपए) जमा कराने को कह रही… गत मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरकीरत के उज्जैन स्थित घर पहुंचे और परिवारजनों का सांत्वना देते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की… सीएम ने परिवारजनों को विश्वास दिलाया कि देश व प्रदेश की सरकार पूरी तरह उनके साथ खड़ी है और हरसंभव मदद की जाएगी… उधर, मीडिया से चर्चा के दौरान भी मुख्यमंत्री ने कहा कि ”गुरकीरत सिंह उज्जैन का होनहार विद्यार्थी था… सवा साल से वह कनाडा में अध्ययनकर रहा है… फिलहाल कनाडा पुलिस उसके निधन के संबंध में जांच कर रही है… भारत सरकार के माध्यम से कनाडा सरकार के सम्पर्क में हैं… मैं अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं… सरकार पूरी मदद करेगी और खर्च भी सरकार उठाएगी..!”
15 दिन लग सकते हैं बॉडी उज्जैन आने में…
उधर, कनाडा पुलिस गुरकीरत सिंह के प्रकरण में जांच करने में जुटी है… इस विषय में परिजनों ने मीडिया को यह भी बताया कि जांच प्रक्रिया के चलते अस्पताल से बॉडी आने में करीब 15 दिन लग सकते हैं… वहीं बॉडी को कनाडा से उज्जैन लाने में करीब 10 लाख रुपए का अतिरिक्त खर्च भी आएगा… ऐसे में परिवारजन केन्द्र और राज्य सरकार के साथ स्थानीय प्रशासन से भी मदद की गुहार लगा रहे… बता दें कि गुरकीरत कनाडा के Northern Lights College में Business Management – Post-Degree Diploma Program की पढ़ाई कर रहे थे..!












