जज की पत्नी की मौत 2026 03 0c58bdea760c41855514826a5ec1ad31

ट्रेन के वॉशरूम में जज की पत्नी की मौत, पति स्टेशन पर करते रहे इंतजार… दरवाजा तोड़कर निकाली लाश

मध्यप्रदेश में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। ट्रेन यात्रा के दौरान एक जज की पत्नी की वॉशरूम में मौत हो गई। घटना कांचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 17606) में हुई, जहां महिला को अचानक साइलेंट अटैक आने की आशंका जताई जा रही है। मामला मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में सामने आया ।

जानकारी के अनुसार अतिरिक्त जिला न्यायाधीश राजकुमार चौहान और उनकी पत्नी उषा चौहान जोधपुर से निंबाहेड़ा जा रहे थे। दोनों पति-पत्नी ट्रेन में अलग-अलग कोच में सफर कर रहे थे।

निंबाहेड़ा पहुंचने से पहले उषा चौहान ने अपने पति को फोन कर बताया कि वह वॉशरूम जा रही हैं। इसके बाद जब ट्रेन निंबाहेड़ा स्टेशन पहुंची तो जज राजकुमार चौहान ट्रेन से उतर गए, लेकिन उनकी पत्नी बाहर नहीं आईं।

पत्नी के ट्रेन से नहीं उतरने पर राजकुमार चौहान ने तुरंत सूचना रेलवे पुलिस को दी। इसके बाद रेलवे पुलिस ने ट्रेन को मंदसौर में रुकवाया, लेकिन वहां वॉशरूम का दरवाजा नहीं खोला जा सका।

रतलाम जिले के जावरा अनुभाग में पुलिस ने ट्रेन रुकवाकर वॉशरूम का दरवाजा तोड़ा। अंदर देखने पर उषा चौहान का शव पड़ा मिला। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि संभवतः उन्हें साइलेंट अटैक आया था।

Scroll to Top