1icmuth mohan yadav 625x300 05 March 25

मध्यप्रदेश सरकार ने बाजार से फिर उठाया 3 हजार करोड़ का नया कर्ज, राज्य सरकार पर कर्ज का सकल भार साढ़े चार लाख करोड़ रुपयों से ज्यादा हो गया

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने मंगलवार को रिजर्व बैंक के मुम्बई कार्यालय के माध्यम से अपनी सिक्युरिटीज का विक्रय कर बाजार से 3 हजार करोड़ रुपयों का नया कर्ज उठाया। यह कर्ज दो हिस्सों में लिया गया है जिसमें पहला कर्ज 15 सौ करोड़ रुपयों का है जिसे 18 साल बाद चुकाया जायेगा जबकि दूसरा कर्ज भी 15 सौ करोड़ रुपयों का है तथा इसे 21 साल बाद चुकाया जायेगा।

इस दौरान दोनों कों पर साल में दो बार कूपन रेट पर ब्याज का भुगतान किया जायेगा। वर्तमान वित्त वर्ष में राज्य सरकार 1 मई 2025 से अब तक आठ बार में कुल 35 हजार 500 करोड़ रुपयों का कर्ज बाजार से ले चुकी है। राज्य सरकार पर कर्ज का सकल भार साढ़े चार लाख करोड़ रुपयों से ज्यादा हो गया है। ताजा कर्ज लेने के लिये भी राज्य सरकार ने अपनी वित्तीय स्थिति अच्छी बताई है।

Scroll to Top