हरदा। नगर की बाहेती कॉलोनी में आज रविवार, 12 अप्रैल 2026 को नियमित योग कक्षा के अंतर्गत “योग-प्राणायाम एवं स्वास्थ्य निदान-परामर्श विशेष शिविर” का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 26 योग साधकों ने भाग लिया।
शिविर के दौरान डॉक्टर शुभांगी अग्निहोत्री द्वारा सभी साधकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। साथ ही योग शिक्षिका श्रीमती दीपिका भायरे ने उपस्थित साधकों को योग एवं प्राणायाम का नियमित अभ्यास करवाया।
कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक करना रहा। शिविर में उपस्थित साधकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी बताया।












