IMG 20260411 WA0249

वनग्राम बडझिरी में भीषण आग से तबाही, 8 घर जलकर राख, ग्रामीण बेघर

हरदा जिले की रहटगांव तहसील के अंतर्गत आने वाले वनग्राम बडझिरी में अचानक लगी भीषण आग ने भारी तबाही मचा दी। आग की चपेट में आने से करीब 7 से 8 मकान पूरी तरह जलकर राख हो गए, जिससे कई परिवार बेघर हो गए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग तेजी से फैली और कुछ ही समय में कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की भरसक कोशिश की, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि प्रयास नाकाम रहे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची मदद से देर शाम तक आग पर काबू पाया जा सका।

हालांकि तब तक प्रभावित परिवारों का पूरा घरेलू सामान, अनाज, कपड़े और जरूरी वस्तुएं जलकर नष्ट हो चुकी थीं। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी और मातम का माहौल है। पीड़ित ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल राहत, मुआवजा और पुनर्वास की मांग की है।

Scroll to Top