IMG 20260402 WA0545

वरिष्ठ अधिवक्ता महेश कुमार घाटे का निधन, कल नेमावर में अंतिम संस्कार

हरदा । जिले के युवा पत्रकार कपिल घाटे के पूज्य पिताजी नगर के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री महेश कुमार घाटे (वकील साहब) का आज शाम 6:00 बजे निधन हो गया। वे 75 वर्ष के थे। स्वर्गीय श्री घाटे मूल रूप से ग्राम भटपुरा डगांवा के निवासी थे तथा वर्तमान में जोशी कॉलोनी, हरदा में निवासरत थे। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके पुत्र रघुवीर घाटे एवं कपिल घाटे सहित परिवारजन इस दुःखद घटना से गहरे शोक में हैं।

स्वर्गीय महेश कुमार घाटे अपने सरल स्वभाव, सामाजिक सक्रियता और विधि क्षेत्र में योगदान के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक का वातावरण व्याप्त है। परिवार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उनका अंतिम संस्कार कल दिनांक 3 अप्रैल 2026 को प्रातः 9:00 बजे नर्मदा घाट, नेमावर में किया जाएगा।

स्वर्गीय महेश कुमार घाटे के निधन कि खबर मिलने पर अधिवक्ता संघ, पत्रकार संघ नै शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से परिवार को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे एवं शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल दे।

Scroll to Top