InCollage 20260327 202022876

हरदा में रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा, पुष्प वर्षा से हुआ भव्य स्वागत

हरदा । रामनवमी के पावन अवसर पर हरदा नगर में शुक्रवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्रीराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित इस यात्रा में पूरे शहर में धार्मिक, सांस्कृतिक और भक्तिमय माहौल देखने को मिला।
शोभायात्रा का शुभारंभ दोपहर 4 बजे संत रविदास चौक (खेड़ापति हनुमान मंदिर) से हुआ। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों—घंटाघर, चौक बाजार, नारायण टॉकीज, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, जीपी मॉल, अन्नपूर्णा चौक, खेड़ा वाली माता मंदिर और हाउसिंग कॉलोनी से होते हुए पर्यटन चौक पर संपन्न हुई।
यात्रा में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता और हनुमान जी की आकर्षक झांकियां मुख्य आकर्षण रहीं।

इसके साथ ही भजन-कीर्तन मंडलियां, ढोल-नगाड़े, भगवा ध्वज यात्रा और अखाड़ों द्वारा शौर्य प्रदर्शन ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। नगर के विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। वहीं, शहरवासियों ने अपने घरों के सामने रंगोली, तोरण द्वार और दीप सजाकर श्रद्धा और उत्साह के साथ भागीदारी निभाई।
इस आयोजन का संचालन श्री हिंदू उत्सव समिति, हरदा द्वारा किया गया, जिसमें विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल का विशेष सहयोग रहा।

Scroll to Top