हरदा। जागो राखे साइयां मार सके ना कोई यह कहावत कितनी सत्य है इसका आज जीता जागता उदाहरण टिमरनी नगर में देखने को आया । रेक पॉइंट से अग्रवाल रोड लाइंस का 12 चक्का वाहन माललेकर जा रहा था बस स्टेशन चौराहे पर बने हुए ओवर ब्रिज के पिलर के पास पंजाब निवासी का एक पिता पुत्र हादसे का शिकार होकर मोटरसाइकिल सहित अंदर घुस गये, जिसमें मोटरसाइकिल तो चकनाचूर हो गई परंतु पिता पुत्र को खरोच तक नहीं आई। इससे यह कहावत पूर्ण रूप से सत्य नजर आती है जागो राखे साइयां मार सके ना कोई पुलिस के द्वारा आपसी समझौता हो जाने के कारण किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जाना बतलाया जाता है।
उल्लेखनीय है कि आज हरदा जिला मुख्यालय पर मुख्यमंत्री का किसान सम्मेलन में आगमन होने के कारण स्थानीय पुलिस बल मुख्यमंत्री की सुरक्षा की व्यवस्था में लगी हुई थी, थाने में कुछ ही पुलिसकर्मी मौजूद रहे। बस स्टेशन चौराहे पर ड्यूटी देने वाले कोई भी पुलिस कर्मी नजर नहीं आए इसी दरमियान यह हादसा हो गया ।
गौरतलब है कि टिमरनी नगर में ओवर ब्रिज निर्माण का कार्य चल रहा है इस निर्माण के चलते अनेक प्रकार के व्यवधान पैदा होते हैं कई मर्तबा आवा गमन अवरुद्ध हो जाता है, जिससे आम नागरिकों को वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिला एवं स्थानीय प्रशासन का बार-बार ध्यान आकर्षित किया जाने पश्चात भई इस ओर ध्यान नहीं दिया जाने से ऐसे हद से घटित हो रहे हैं हो सकता है निकट भविष्य में किसी प्रकार का बड़ा हादसा घटित हो इससे पूर्व क्या स्थानीय एवं जिला प्रशासन इस समस्या का निदान करने में सफल हो सकेगा यह विचार नहीं है ।











