हरदा । हरदा जिले में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हो इसके लिए युवा भाजपा नेता एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ के मध्य प्रदेश संयोजक डॉक्टर विशाल सिंह बघेल द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव को एक आवेदन दिया गया। आवेदन के माध्यम से हरदा जिले में एमआरआई (MRI) मशीन स्थापित किए जाने का निवेदन किया गया ।
आवेदन के माध्यम से डॉक्टर विशाल सिंह बघेल ने बताया कि हरदा जिले में वर्तमान में एमआरआई मशीन जांच की समुचित सुविधा उपलब्ध नहीं है जिसके कारण गंभीर मरीजों को अन्य जिलों में इलाज के लिए जाना पड़ता है । गंभीर मरीजों को इसमें समय भी अधिक लगता है धन भी खर्च होता है और उपचार में विलंब भी आता है जिससे कई बार बीमारियों में दिक्कत होती है।
हरदा जिले में जनहित को ध्यान में रखते हुए शीघ्र एमआरआई मशीन स्थापित किए जाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग डॉक्टर विशाल सिंह बघेल द्वारा की गई ताकि मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर एवं तत्काल स्वास्थ्य सेवाएं मिल सके । एमआरआई .MRI मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग एक विस्तृत मेडिकल इमेजिंग टेस्ट है जो शरीर के अंदरूनी अंगों, हड्डियों, मांसपेशियों, जोड़ों, मस्तिष्क, रीढ़ की हड्डी, रक्त वाहिकाओं और ट्यूमर जैसी नरम ऊतकों की स्पष्ट और विस्तृत तस्वीरें दिखाता है, जिससे बीमारियों का पता लगाने, निदान करने और उपचार की निगरानी करने में मदद मिलती है. यह एक्स-रे के हानिकारक विकिरण के बिना काम करता है और चोटों, संक्रमणों, ट्यूमर, स्ट्रोक और अन्य स्थितियों का पता लगाने में बहुत प्रभावी है । इसका उपयोग मुख्य रूप से मस्तिष्क, रीढ़ की हड्डी, मांसपेशियों, जोड़ों और रक्त वाहिकाओं की समस्याओं जैसे ट्यूमर, फ्रैक्चर, डिस्क प्रोलैप्स के निदान के लिए किया जाता है।












