हरदा। मध्यप्रदेश के पूर्व कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कमल पटेल शनिवार को बैतूल पहुँचे। श्री पटेल ने प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ विधायक हेमंत खंडेलवाल की सुपुत्री दिवंगत सुश्री सुरभि खंडेलवाल को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल शनिवार को बैतूल में विधायक श्री खंडेलवाल के निज निवास पहुंचे, यहां उन्होंने विधायक खंडेलवाल और उनके परिजनों से भेंट कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने दिवंगत की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।













