हरदा। होली एवं रमजान त्यौहारों के दृष्टिगत कंट्रोल रूम हरदा में थाना क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों के साथ पुलिस अधीक्षक शशांक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एसडीओपी हरदा, थाना प्रभारी कोतवाली एवं थाना प्रभारी सिविल लाइन द्वारा शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें राजस्व विभाग के नायब तहसीलदार, नगर पालिका हरदा के अधिकारी, बिजली विभाग के अधिकारी, यातायात प्रभारी उपस्थित हुए।
बैठक में दोनों त्यौहारों को शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उपस्थित नागरिकों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।
बैठक में कार्यक्रमों का समय निश्चत किया गया जिसके अनुसार —होलिका दहन दिनांक 03/03/2026 को प्रातः 04:00 बजे किया जाएगा। दिनांक 03/03/2026 को नागरिक एक-दूसरे के यहां गुलाल लगाने जाएंगे।
रंगपंचमी के अवसर पर संघ कार्यालय से गैर निकाली जाएगी।
गैर का विवरण:
- प्रस्थान समय: प्रातः 09:00 बजे
- अनुमानित सहभागिता: लगभग 500 से 1000 व्यक्ति
- व्यवस्था: 01 डी.जे., 01 बैंड एवं 01 पानी का टैंकर (रंग मिश्रित पानी सहित)
- समापन: दोपहर 03:00 बजे बड़े मंदिर पर
गैर का प्रस्तावित मार्ग:
गुर्जर बोर्डिंग से प्रारंभ होकर महाराणा प्रताप चौक, बड़ी सिंधी कॉलोनी, डूडी निवास, परसराम चौक, पोस्ट ऑफिस चौराहा, कोतवाली के सामने से होते हुए फरात सराय, घंटाघर मार्ग से शिवाजी चौक तक रहेगा।
बैठक में सभी से अपील की गई कि होली एवं रमजान पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाते हुए किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।












