IMG 20260228 WA0312

मेरा युवा भारत हरदा जिला युवा अधिकारी मोनिका चौधरी मेरा युवा भारत डिप्टी डायरेक्टर बनी, पूर्व मंत्री कमल पटेल ने दूरभाष पर दी शुभकामनाएं

हरदा । भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय मेरा युवा भारत हरदा जिला युवा अधिकारी मोनिका चौधरी को मेरा युवा भारत की डिप्टी डायरेक्टर पद पर पदोन्नति मिली है। यह भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा मिली है यह एक महत्वपूर्ण पदोन्नति है इसको लेकर मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल ने दूरभाष पर चर्चा कर शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की एवं उज्जवल भविष्य की कामना की और मोनिका चौधरी की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। मोनिका चौधरी ने हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, रायसेन, बुरहानपुर, खंडवा, बालाघाट जैसे कई जिलों में कार्य किया है और अपनी सेवाएं दी हैं।

हरदा, नर्मदापुरम, रायसेन, बैतूल के युवाओं ने मोनिका चौधरी को बधाई संदेश भेजे हैं, जो उनकी लोकप्रियता और सम्मान को दर्शाता है। मेरा युवा भारत से जुड़े सामाजिक स्वयंसेवक एवं सदस्यों ने गुलदस्ता देकर आत्मीय स्वागत किया राहुल जाट, मयंक शर्मा, ऋषभ वैरागी, साहिल तिलोटिया, प्रशांत मेहरा, विकाश बाथरी, निखिल पाल, आयुष नहारिया, आशीष यादव, विशाल शर्मा, अर्पित खंडेलवाल, अक्षय, धनंजय ठाकुर और अन्य युवा साथियों ने बधाई प्रेषित की। मोनिका चौधरी की इस सफलता से अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी और वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित होंगे।

Scroll to Top