IMG 20260407 WA02701

हरदा में जैन प्रबुद्ध मंच का गठन, महेंद्र जैन बने जिला अध्यक्ष

हरदा। सकल जैन समाज को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एकजुट करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए हरदा जिले में जैन प्रबुद्ध मंच ट्रस्ट का गठन किया गया है।

मंच के राज्य अध्यक्ष विजयपाल जैन (टोंग्या), इंदौर द्वारा वरिष्ठ समाजसेवी महेंद्र जैन को हरदा जिला संघ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।नवनियुक्त जिला अध्यक्ष महेंद्र जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि समाज की डिजिटल पहचान को मजबूत बनाने के उद्देश्य से “जैनत्व ऐप” लॉन्च किया गया है। यह ऐप समाज के सभी लोगों को एक ही मंच पर जोड़ने का कार्य करेगा, जिसके माध्यम से धार्मिक, सामाजिक एवं सेवा संबंधी गतिविधियों की नवीनतम जानकारी आसानी से प्राप्त हो सकेगी।

उन्होंने बताया कि ऐप में जैन श्रावक कार्ड जैसी विशेष सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे प्रत्येक श्रावक को एक अलग डिजिटल पहचान मिलेगी। इसके साथ ही सामाजिक पंच व्यवस्था को भी शामिल किया गया है, जिससे समाज के छोटे-बड़े विवादों का समाधान आपसी सौहार्द के साथ किया जा सकेगा।

महेंद्र जैन ने समाजजनों से अपील की है कि वे “जैनत्व ऐप” डाउनलोड कर इस डिजिटल पहल का हिस्सा बनें और समाज की एकता को सशक्त करें।

इस नियुक्ति पर जैन समाज के वरिष्ठजनों—सुरेंद्र जैन, राजीव रपरिया, संजय बजाज, राहुल गंगवाल, संजय कमलचंद जैन, रूपेश गंगवाल, गौरव बाकलीवाल, सुनील पाटनी, हेमंत अजमेरा, महेंद्र अजमेरा, राजेंद्र कटनेरा, वैभव रपरिया एवं अभिषेक रपरिया सहित अन्य समाजजनों ने शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की हैं।

Scroll to Top