हरदा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के ग्रामीण मंडल हरदा द्वारा ग्राम बालागांव में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग का द्वितीय दिवस सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर कई वरिष्ठ नेताओं एवं वक्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल, अशोक पराशर, बसंत सिंह राजपूत, विनीत गीतये एवं जगदीश सोलंकी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वक्ताओं ने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, भाजपा के इतिहास, विकास प्रबंधन और ‘मन की बात’ कार्यक्रम की उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा की।
विशेष रूप से “बूथ प्रबंधन” एवं कार्य विस्तार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित किया गया, जिसमें संगठन को मजबूत करने के व्यावहारिक उपायों पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर नन्ना महेश्वरी, विष्णु गौर, नरेंद्र भाटी, दिलीप गौर बंड्या, राजेश वर्मा एवं अरुण राजपूत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाना रहा।












