IMG 20260406 WA0000

आधार लिंक और केवाईसी न होने से किसानों को नहीं मिला भावांतर भुगतान, मंडी समिति ने जारी किया नोटिस

हरदा। जिले की खिरकिया स्थित कृषि उपज मंडी समिति द्वारा किसानों को एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। जारी पत्र के अनुसार, जिन किसानों ने भावांतर भुगतान योजना के अंतर्गत सोयाबीन का विक्रय किया था, उन्हें भुगतान नहीं मिल पाया है। इसका मुख्य कारण उनके बैंक खातों में आधार कार्ड का लिंक, मैपिंग और एक्टिवेशन न होना बताया गया है।

मंडी समिति ने स्पष्ट किया है कि शासन द्वारा लाभ राशि का वितरण किया जा चुका है, लेकिन आवश्यक प्रक्रिया पूरी न होने के कारण कई किसानों के खातों में राशि नहीं पहुंच सकी। इस संबंध में किसानों को पहले भी कई बार सूचित किया जा चुका है।

समिति ने निर्देश दिया है कि संबंधित किसान अपना आधार कार्ड अपडेट कराएं, केवाईसी पूरी करें और बैंक खाते से आधार को लिंक एवं मैपिंग कराएं। साथ ही किसान आधार कार्ड और पासबुक के साथ निर्धारित तिथि को मंडी कार्यालय में उपस्थित हों।

मंडी समिति ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि किसान समय पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी नहीं करते हैं, तो भावांतर योजना के तहत मिलने वाली लाभ राशि के लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे और समिति की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।

Scroll to Top