IMG 20260402 203940

मध्यप्रदेश में कर्मचारियों को राहत: 3% महंगाई भत्ता बढ़ा, एरियर 6 किस्तों में मिलेगा

भोपाल । राज्य शासन ने शासकीय सेवकों को बड़ी राहत देते हुए सातवें वेतनमान के अंतर्गत महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की वृद्धि के आदेश जारी कर दिए हैं। वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह वृद्धि 1 जुलाई 2025 से प्रभावी मानी जाएगी, जिसका भुगतान अगस्त 2025 से किया जाएगा।

नई व्यवस्था के तहत अब कर्मचारियों को मिलने वाला महंगाई भत्ता 55 प्रतिशत से बढ़कर 58 प्रतिशत हो गया है। इससे प्रदेश के लाखों शासकीय सेवकों को सीधा लाभ मिलेगा।

वित्त विभाग ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि बढ़े हुए महंगाई भत्ते का वास्तविक लाभ 1 अप्रैल 2026 से प्रदान किया जाएगा। वहीं, 1 जुलाई 2025 से 31 मार्च 2026 तक की अवधि का एरियर कर्मचारियों को दिया जाएगा।

एरियर भुगतान को लेकर भी विभाग ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। कर्मचारियों को यह राशि एकमुश्त न देकर 6 समान किस्तों में दी जाएगी। ये किस्तें मई, जून, जुलाई, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर 2026 में क्रमशः प्रदान की जाएंगी।

सरकार के इस निर्णय से कर्मचारियों में खुशी का माहौल है, वहीं यह कदम महंगाई के बढ़ते प्रभाव के बीच आर्थिक राहत देने वाला माना जा रहा है।IMG 20260402 203940IMG 20260402 204017

Scroll to Top