FB IMG 1759152717303

CM मोहन यादव कल राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन में शामिल होने पधारेंगे हरदा, 3248.71 लाख रूपये की लागत के 5 विकास कार्यों का करेंगे भूमि पूजन

हरदा। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल बुधवार 18 मार्च को हरदा के नेहरू स्टेडियम में आयोजित कृषि आधारित कौशल विकास एवं कस्टम हायरिंग पर केन्द्रित राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन में सहभागिता करेंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान जिले में चल रहे विकास कार्यों का लोकार्पण व नये विकास कार्यों का भूमि पूजन भी करेंगे। इस दौरान लगभग 3248.71 लाख रूपये की लागत के 5 विकास कार्यों का भूमि पूजन किया जाएगा। साथ ही लगभग 19979.97 लाख रूपये के 36 विकास कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री डॉ. यादव शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित हितग्राहियों को हितलाभ वितरण भी करेंगे।

लगभग 3248.71 लाख रूपये के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसान सम्मेलन में विकासखण्ड टिमरनी में 253 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले नवीन 33/11 के.व्ही. आलमपुर उपकेन्द्र क्षमता 5 एम.व्ही.ए., विकासखण्ड हरदा अंतर्गत 37.50 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले ग्राम पंचायत कोलीपुरा व 37.50 लाख रूपये से ग्राम पंचायत नीमगांव के नवीन पंचायत भवन, हरदा/खिरकिया विकासखण्ड अंतर्गत लगभग 1420.75 लाख रूपये की लागत से बनने वाले मसनगांव से कमताड़ा सिराली मार्ग में माचक नदी पर पुल एवं पहुँच मार्ग के निर्माण तथा खिरकिया में 1499.96 लाख रूपये की लागत से बनने वाले शासकीय महाविद्यालय भवन के निर्माण कार्य का भूमि पूजन करेंगे।

लगभग 19979.97 लाख रूपये के 36 विकास कार्यों का होगा लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसान सम्मेलन में लगभग 19979.97 लाख रूपये की लागत से जिले में निर्मित 36 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इनमें प्रमुख रूप से 51 लाख रूपये की लागत से शासकीय माध्यमिक विद्यालय सोडलपुर, 51 लाख रूपये की लागत से निर्मित शासकीय माध्यमिक विद्यालय टेमागांव, 123.20 लाख रूपये की लागत से निर्मित हायर सेकण्ड्री स्कूल भवन टेमागांव में 4 क्लास रूम एवं 3 प्रयोगशाला, 3095 लाख रूपये की लागत से निर्मित शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करताना, 306.80 लाख रूपये की लागत से निर्मित ग्राम चन्द्रखाल में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन मय 1 जी टाइप एवं 1 एच टाइप आवासीय गृह निर्माण, 51 लाख रूपये की लागत से शासकीय माध्यमिक विद्यालय हंडिया, 43.26 लाख रूपये की लागत से शासकीय प्राथमिक विद्यालय आमसागर, 3649 लाख रूपये की लागत से निर्मित शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अबगांवकला, 3990 लाख रूपये की लागत से निर्मित शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खिरकिया, 3363 लाख रूपये की लागत से निर्मित जिला चिकित्सालय हरदा का सौ बिस्तरीय से 200 बिस्तरीय में उन्नयन कार्य एवं क्रिटीकल केयर हॉस्पिटल ब्लाक निर्माण, 306.80 लाख रूपये से निर्मित ग्राम मगरधा में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन मय 1 जी टाइप एवं 1 एच टाइप आवासीय गृह, 139.50 लाख रूपये से मकड़ाई में निर्मित 50 सीटर बालक छात्रावास भवन, 268 लाख रूपये से निर्मित नवीन 33/11 के.व्ही. अहलवाड़ा उपकेन्द्र क्षमता 5 एम.व्ही.ए., 65-65 लाख रूपये से खुदिया, छीपानेर व आलमपुर में निर्मित उप स्वास्थ्य केन्द्र, 159 लाख रूपये से मसनगांव में निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, 7.22 लाख रूपये से ग्राम बावड़िया में निर्मित सामुदायिक हाल निर्माण तथा 4.22 लाख रूपये से ग्राम चारूवा में निर्मित सामुदायिक हाल निर्माण, 81.86 लाख रूपये से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना तृतीय चरण सबमर्सिबल पुल निर्माण कार्य अंतर्गत चारखेड़ा से सोडलपुर मार्ग पर आर.डी. 390 मी. लम्बाई 21.40 मीटर, 110.45 लाख रूपये की लागत से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना तृतीय चरण सबमर्सिबल पुल निर्माण कार्य अंतर्गत चारखेड़ा से सोडलपुर मार्ग पर आड़ी 430 मी. 26.10 मीटर, 56.40 लाख रूपये की लागत से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना तृतीय चरण सबमर्सिबल पुल निर्माण कार्य अंतर्गत चारखेड़ा से सोडलपुर मार्ग पर आरडी 2555 मीटर लम्बाई 16.90 मीटर, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना तृतीय चरण चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य अंतर्गत 391.16 लाख रूपये की लागत से चारूवा से जुनापानी मार्ग निर्माण लम्बाई 14.764 कि.मी., 421.82 लाख रूपये की लागत से अबगांव कला से भैरापुर मार्ग निर्माण लम्बाई 5.70 कि.मी., 1426.59 लाख रूपये की लागत से हंडिया से अबगांव खुर्द मार्ग निर्माण लम्बाई 20.264 कि.मी., प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना तृतीय चरण सबमर्सिबल पुल निर्माण कार्य अंतर्गत 155.79 लाख रूपये की लागत से चारूवा से जुनापानी मार्ग पर आरडी 8750 मी. लम्बाई 39.02 मीटर तथा 70.26 लाख रूपये से चारूवा से जुनापानी मार्ग पर आरडी 9350 मीटर लम्बाई 21.50 मीटर का लोकार्पण शामिल है। इसके अलावा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अंतर्गत 72.87 लाख रूपये से ग्राम बरकला में निर्मित नल जल योजना, 80.38 लाख रूपये से ग्राम लोटिया में निर्मित नल जल योजना, ग्राम हिरापुर में 122.61 लाख रूपये की लागत से निर्मित नल जल योजना तथा ग्राम नयापुरा में 24.01 लाख रूपये से निर्मित नल जल योजना, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत 99.72 लाख रूपये से ग्राम हंडिया में नर्मदा नदी पर घाट निर्माण तथा 79.80 लाख रूपये से निर्मित बड़झिरी से लाखादेह की ओर 1.566 कि.मी. सीसी रोड़ निर्माण, लोक निर्माण विभाग अंतर्गत 265.12 लाख रूपये से गुल्लास से हंडिया मार्ग में सुकमा नदी पर पुल एवं पहुँच मार्ग निर्माण, 418 लाख रूपये से पहटकला से ढोलगांवकला मार्ग में सयानी नदी पर पुल एवं पहुँच मार्ग तथा लगभग 300.13 लाख रूपये से निर्मित रन्हाईकला से कुकरावत मार्ग में मटकुल नदी पर पुल एवं पहुँच मार्ग निर्माण का भी लोकार्पण किया जाएगा।

Scroll to Top