टिमरनी । राधास्वामी हाई स्कूल में 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रातः 8 बजे मुख्य अतिथि शशांक पालीवाल, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रगान और झंडा गान के उपरांत देश प्रेम के नारे लगाए गए। प्राचार्य प्रो. एस.पी कौशिक की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि विजय सिंह भिलाला (बी. ई. ओ.), प्राचार्य,शाला उ. मा. वि. बिच्छापुर प्रभारी, टिमरनी थे।
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत प्राथमिक शाला के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा भारत वर्ष की महिमा को एवं मिडिल की छात्राओं द्वारा उसे सहेज कर रखने के संकल्प को सुंदर नृत्य द्वारा प्रस्तुत किया गया। स्वतंत्रता सेनानियों का फैंसी ड्रेस कार्यक्रम देखकर दर्शकों में उनके प्रति सम्मान और प्रबल हुआ। इसके बाद माध्यमिक वर्ग की छात्राओं द्वारा राष्ट्र के विकास में बेटियों के योगदान और देश प्रेम से सजे, जोशभरे और रंगारंग समूह नृत्यों ने सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन मनीषा अग्रवाल एवं सौरभ तांबूलकर द्वारा किया गया।











