गत वर्ष की तुलना में कम हुई है हरदा में बारिश, कितनी कम हुई बारिश जानने के लिए पढ़े…

हरदा जिले में पिछले 24 घंटों में 13.8 मि.मी. हुई औसत वर्षा

गत वर्ष की तुलना में कम हुई है हरदा में बारिश, कितनी कम हुई बारिश जानने के लिए पढ़े…

IMG 20210727 202039


लोकमतचक्र.कॉम।

हरदा 8 सितम्बर 2021/ जिले में गत चौबीस घंटों में 13.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया गत चौबीस घंटे में हरदा तहसील में 7.6 मि.मी., टिमरनी में 11.2 मि.मी., खिरकिया में  22.6 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। इस वर्ष अब तक हरदा तहसील में 747.6 मि.मी., टिमरनी में 769.8 मि.मी., खिरकिया में 634.6 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। इस तरह इस वर्ष अब तक जिले में 717.3 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि गत वर्ष की 8 सितम्बर तक 1061.5 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी थी। गत वर्ष 8 सितम्बर तक हरदा तहसील में 1025.7 मि.मी., टिमरनी में 1298.2 मि.मी., खिरकिया में 860.7 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई।

Scroll to Top