विधायक ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र : अल्प वर्षा से खराब हो रही फसलो का सर्वे करवा कर राहत राशि एवं बीमा राशि स्वीकृत करने के लिए

विधायक ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र : अल्प वर्षा से खराब हो रही फसलो का सर्वे करवा कर राहत राशि एवं बीमा राशि स्वीकृत करने के लिए 

लोकमतचक्र डॉट कॉम। 

खातेगांव । क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक आशीष शर्मा ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को पत्र लिखकर विधानसभा क्षेत्र खातेगांव में अल्प वर्षा से खराब हो रही फसलो का सर्वे करवा कर राहत राशि एवं बीमा राशि स्वीकृत करने की मांग की है ।

IMG 20230902 WA0261

मुख्यमंत्री श्री चौहान को लिखे पत्र में श्री शर्मा ने लिखा कि मेरे विधानसभा क्षेत्र खातेगांव के किसानो द्वारा मुझे अवगत कराया गया और मेरे द्वार स्वयं भी निरीक्षण किया गया की क्षेत्र मे अल्पवर्षा के कारण किसानो के खेतो मे खड़ी सोयाबीन एवं अन्य फसले खराब होने की स्थिति में है एवं फसलो मे अत्यधिक नुकसान हो चुका है।अत: उक्त स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए राजस्व एवं कृषि विभाग यथाशीघ्र अतिशीघ्र कार्यवाही करें। श्री शर्मा ने कहा कि संयुक्त टीम से मेरे विधानसभा क्षेत्र खातेगांव के समस्त ग्रामो मे फसलों का सर्वे करवा कर किसानो का राहत राशी एवं बीमा राशी स्वीकृत कराने का कष्ट करे ।

1679231255 picsay

Scroll to Top