अजाक्स जिलाध्यक्ष बनी सीमा निराला …

अजाक्स जिलाध्यक्ष बनी सीमा निराला …

IMG 20240117 WA0035


लोकमतचक्र डॉट कॉम।  

हरदा। अनुसूचित जाति  जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) जिला हरदा का जिलाध्यक्ष श्रीमती सीमा निराला को नियुक्त किया गया है।

अजाक्स हरदा के जिला प्रवक्ता सुभाष मसकोले ने बताया कि जिलाध्यक्ष रमेश मसकोले द्वारा स्वेक्छा से बी.आर.एस. लिए जाने  व जिलाध्यक्ष का पद छोड़ दिए जाने के कारण जिलाध्यक्ष का पद विगत तीन माह से रिक्त था। जिस पर संज्ञान लेते हुए अजाक्स  के प्रांताध्यक्ष  जे. एन. कंसोटिया (आई.ए.एस.) अपर मुख्य सचिव मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा श्रीमती सीमा निराला की  संगठन के प्रति सक्रीयता एवं द्वारा वर्ष 2023 में  सबसे अधिक अजाक्स के सदस्य बनाए जाने से उन्हें अजाक्स का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

IMG 20240117 WA0041

श्रीमती निराला के जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर अजाक्स के पूर्व जिलाध्यक्ष  रमेश मसकोले, पी. सी. पोर्ते, जी.आर. चोरसिया, डा. शेलेंद्र सिंह ठाकुर, डा. प्रेमनारायण इवने, बालाराम आहके,  देवीदयाल सिंगोरे, सुनील चोरे, महेश बामने, रामचंद्र सावरे, टी आर चोरे, हीरालाल चौहान, बेलसिंह मेहता, ज्योति परते, गुलाब बाई उईके, अनिता पंदराम, जोहन सिंह परते, छाया धुर्वे, अनसुईया सोलंकी सहित अजाक्स के अन्य सदस्यों व पदाधिकारियों ने बधाई दी और प्रांतयाध्यक्ष सहित प्रदेश पदाधिकारियों का आभार माना।

Scroll to Top