पुलिस वाहन चैकिंग में व्यस्त अराजकतत्वों के हौसले बुलंद, ब्रजधाम कॉलोनी में दो दिनों से चोरी का प्रयास

पुलिस वाहन चैकिंग में व्यस्त अराजकतत्वों के हौसले बुलंद, ब्रजधाम कॉलोनी में दो दिनों से चोरी का प्रयास

Chor 580d71c3773e83.62897182 e1671769207182


 

लोकमतचक्र डॉट कॉम। 

हरदा। जिला मुख्यालय पर पुलिस पेट्रोलिंग बंद होने से अराजक तत्व के हौसले बुलंद हो गये है, पुलिस द्वारा केवल दिन भर शहर के चौक चौराहों पर वाहन चैकिंग कर आम जनता को परेशान किया जा रहा है वहीं रात को कॉलोनियों में संदिग्ध लोगों द्वारा चहल कदमी से नागरिकों की नींद हराम हो गई है । शहर के इंदौर रोड़ स्थित ब्रजधाम कालोनी में गत चार पांच दिनों से लगातार अराजकतत्व संदिग्ध रूप से रात में घुम रहे है । 

1688370636 picsay

कालोनी निवासी कमलेश मेठवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत एक सप्ताह से रात में यहां बदमाशों घुम रहे है जिसके कारण सूने मकानों को निशाना बनाने का अंदेशा बना हुआ है। मामले की भनक लगते ही कालोनीवासी सचेत हो गए हैं ओर रतजगा को विवश हैं। हालांकि, फिलहाल कोई बड़ी घटना नहीं होने से मामला गर्माया नहीं है। लेकिन संदेहियों की मौजूदगी के कारण स्थानीय लोग जहां सावधान की मुद्रा में हैं। वहीं पुलिस प्रशासन से पहले की तरह पेट्रोलिंग करने की उम्मीद जता रहे हैं। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्रजधाम कॉलोनी में बीते चार-पांच दिनों से दो अज्ञात बदमाश काला कंबल ओढ़कर कॉलोनी की गलियों में घूमते देखे गए हैं। वहीं सूने मकानों में चोरी के प्रयासों की सुगबुगाहट महसूस की गई है। कॉलोनी के कमलेश मेठवानी ने बताया कि बीती रात हमारे पड़ोसी के घर चोरी का प्रयास हुआ। जहां सफलता नहीं मिलने पर बदमाशों ने मेरे घर में घुसने की कोशिश की। इस बीच आवाज सुनकर घर के लोगों की नींद टूट गई। जिसके चलते बदमाश भाग खड़े हुए। श्री मेठवानी के मुताबिक दो बदमाश थे। इस बात की पुष्टि कॉलोनी में लगे कैमरों से हुई है। उन्होंने बताया कि बीती रात की घटना से पड़ोसी को अवगत करा दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि पहले पेट्रोल वाहन कॉलोनी में राउंड पर रहता था, जो सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण था। किंतु कुछ महिनों से पेट्रोलिंग बंद है। उन्होंने इन सबके कारण जानमाल के नुकसान की आशंका भी जताई, वहीं कालोनी में पुलिस प्रशासन से पेट्रोलिंग बढ़ाने का अनुरोध किया है। 

IMG 20240117 WA0041

गौरतलब है कि इंदौर रोड स्थित ब्रजधाम कॉलोनी शहर की सबसे पुरानी कॉलोनी है। जहां करीब १२५ परिवार निवासरत हैं। जिनमें अधिकारी, जनप्रतिनिधि, व्यापारी समेत अन्य लोग निवासरत हैं। इधर पुलिस ने इसकी सूचना मिलते ही कॉलोनी का भ्रमण किया है। वहीं स्थानीय लोगों से चर्चा कर आगे पेट्रोलिंग बढ़ाने का भरोसा दिलाया है। इस दौरान पुलिस एवं वार्डवासियों की चर्चा दौरान ब्रजधाम समेत अन्य कवर्ड कॉलोनियों में गार्ड नियुक्त करने की बात पर जोर दिया गया, ताकि पेट्रोलिंग पुलिस गार्ड के जरिए निगरानी को ओर अधिक चुस्त दुरुस्त कर सके।

Scroll to Top