वनवासी कृषि एवं ग्रामीण मजदूर संघ म.प्र. की दो दिवसीय प्रदेश कार्य समिति की बैठक हुई संपन्न

वनवासी कृषि एवं ग्रामीण मजदूर संघ म.प्र. की दो दिवसीय प्रदेश कार्य समिति की बैठक हुई संपन्न 

IMG 20240129 WA0098


लोकमतचक्र डॉट कॉम।  

हरदा। वनवासी कृषि एवं ग्रामीण मजदूर संघ म.प्र. की दो दिवसीय प्रदेश कार्य समिति की बैठक 28,29 जनवरी 2024 को सरस्वती शिशु मंदिर टिमरनी में सम्पन्न हुई। इस प्रांतीय बैठक में अखिल भारतीय पदाधिकारी एवं प्रांतीय पदाधिकारी मध्यप्रदेश के जिलों के अध्यक्ष एवं महामंत्री उपस्थित रहे। 

IMG 20231013 121309

उक्त जानकारी देते हुए भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सोनी ने बताया की कार्यक्रम में दिनांक 28जनवरी को भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री मधुकर साबले का मार्ग दर्शन प्राप्त हुआ। बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नर्मदा पुरम विभाग के विभाग कार्यवाह आनंद मजूमदार, जिला कार्यवाह गोविंद सिंह, भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र सोनी,वनवासी कृषि ग्रामीण मजदूर संघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राधू सिंह भाभर,राष्ट्रीय संगठन मंत्री जितेंद्र गुर्जर, प्रदेश अध्यक्ष पंचम लाल ताराम, प्रदेश महामंत्री कैलाश चंद्र निनामा, प्रदेश कोषाध्यक्ष रघुनंदन रघुवंशी, डॉ विक्रम रघुवंशी मुख्य रूप से उपस्थित रहे । 

IMG 20240129 WA0096

राष्ट्रीय संगठन मंत्री जितेंद्र गुर्जर ने संगठन और भारतीय मजदूर संघ के उद्देश्यों के विषय में बाहर से आए सभी अतिथियों को जानकारी दी साथ ही संगठन के कार्य को कैसा बढ़ाया जाए उस विषय से भी अवगत कराया। कार्यक्रम में वनवासी कृषि एवं ग्रामीण मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष भागीरथ भाटी, प्रदेश मंत्री जितेंद्र सिंह उइके, नारायण सिंह मरावी हरदा जिला के जिला अध्यक्ष गणेश मसकोले, जिला महामंत्री हीरामन परतें, जिला कोषाध्यक्ष दुर्गेश धुर्वे भी उपस्थित रहे।

Scroll to Top