रिश्वतखोर जनपद पंचायत सीईओ को सरपंच ने करवाया रंगेहाथों गिरफ्तार

रिश्वतखोर जनपद पंचायत सीईओ को सरपंच ने करवाया रंगेहाथों गिरफ्तार 

लोकमतचक्र डॉट कॉम। 

भोपाल। भ्रष्टाचार से तंग आकर एक सरपंच ने रिश्वतखोर महिला सीईओ (मुख्य कार्यपालन अधिकारी) को दस हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार करवाया। 

IMG 20240208 WA0053

लोकायुक्त रीवा नै सरपंच प्रमोद यादव ग्राम बहेरवाह जनपद पंचायत करकेली जिला उमरिया की शिकायत पर कार्यवाई करते हुए आज दिनाक 08 /02/2024 श्रीमती प्रेरणा परमहंस मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत करकेली जिला उमरिया को ट्रेप रिश्वत राशि 10,000 रुपए लेते घटना स्थल उमरिया स्थिति आरोपिया का शासकीय आवास सै गिरफ्तार किया है।

IMG 20240208 WA0054

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता प्रमोद यादव सरपंच  द्वारा ग्राम पंचायत में कराए गए नाडेप निर्माण के भुगतान एवम  सरपंच तथा पंचों के मानदेय भुगतान के एवज में  10,000/रुपए रिश्वत की मांग की गई थी । लोकायुक्त एसपी द्वारा सत्यापन पर रिश्वत की मांग करना पाए जाने से धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 का प्रकरण पंजीबद्ध कर ट्रैप कार्यवाही का आयोजन कर आरोपीया मुख्य कार्यपालन अधिकारी को उमरिया स्थित उसके शासकीय आवास में ₹ 10,000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया कार्यवाही  जारी है। ट्रेपकर्ता अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार कै साथ ट्रेप दल के सदस्य जिया उल हक निरीक्षक , श्रीमती आकांक्षा पाण्डेय उप निरीक्षक आरक्षक सुभाष पाण्डेय लवलेश पाण्डेय विजय पाण्डेय शामिल रहे। 

IMG 20240208 WA0055

Scroll to Top