विस्फोट की दुर्घटना में घायल पशुओं का प्रशासन करा रहा इलाज

विस्फोट की दुर्घटना में घायल पशुओं का प्रशासन करा रहा इलाज 

FB IMG 1707661332197


लोकमतचक्र डॉट कॉम।  

हरदा। उपसंचालक पशु चिकित्सा ने बताया कि कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देश पर विस्फोट की दुर्घटना से प्रभावित पशुओं के उपचार की व्यवस्था की जा रही है। रविवार को पशु चिकित्सा विभाग के दल द्वारा दुर्घटना में घायल गाय, भैंस व बकरी का उपचार किया गया। उप संचालक पशु चिकित्सा एस.के. त्रिपाठी ने बताया कि विभाग की एम्बूलेंस को भी पशुओं के उपचार के लिये चिकित्सा दल के साथ भेजा गया तथा जले हुए पशुओं का उपचार किया गया। उन्होने बताया कि प्रतिदिन सुबह व शाम दो बार पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है।

Scroll to Top