नहीं रहे मशहूर गजल गायक पंकज उधास, 72 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

नहीं रहे मशहूर गजल गायक पंकज उधास, 72 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

FB IMG 1708957924016


लोकमतचक्र डॉट कॉम। 

मनोरंजन जगत से लगातार बुरी खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में इस इंडस्ट्री ने कई नायाब चेहरों को खोया है। और अब गजलों को फिल्मों में पॉप्युलर बनाने के लिए जाने जाने वाले पंकज उधास भी अब नहीं रहे। उनका यूं दुनिया को अचानक छोड़कर जाना, हर किसी के लिए किसी सदमे से कम नहीं है। फैन्स और चाहने वाले उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उनकी बेटी नायाब उधास ने सोशल मीडियो पर एक पोस्ट के जरिए पिता की मौत की जानकारी दी है। बेटी नायाब उधास ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि 26 फरवरी को लंबे समय से बीमार होने के कारण उनका देहांत हो गया। 

‘ना कजरे की धार’, ‘चिट्ठी आई है…’, ‘चांदी जैसा रंग है तेरा’ जैसे न जाने कितने गानों को अपनी आवाज देने वाले सिंगर और पद्मश्री से सम्मानित पंकज उधास का निधन हो गया है। उनकी उम्र 72 साल थी। बेटी ने इस खबर की पुष्टि की है। बताया है कि वह लंबे समय से बीमार थे। उनकी तबीयत काफी दिनों से खराब थी। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वह कैंसर से जूझ रहे थे।

Scroll to Top