संदेशखाली की घटना के विरोध में भाजपा ने ममता सरकार के खिलाफ़ किया धरना प्रदर्शन

मातृ शक्ति का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी भाजपा, संदेशखाली की घटना के विरोध में भाजपा ने ममता सरकार के खिलाफ़ किया धरना प्रदर्शन 

IMG 20240301 185553


लोकमतचक्र डॉट कॉम। 

हरदा । संदेशखाली की घटना के विरोध में हरदा भाजपा ने बंगाल की ममता सरकार के खिलाफ आज जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करते हुए जोरदार तरीके से विरोध दर्ज करवाया। यह जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी दीपक नेमा ने बताया कि आज स्थानीय परशुराम चौक पर भारतीय जनता पार्टी जिला हरदा द्वारा धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस आयोजन में तृणमूल कांग्रेस और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपराधियों को संरक्षण दे रही हैं और यौन उत्पीड़न को बढ़ावा देते हुए मातृशक्ति का अपमान कर रही है । ऐसी निरंकुश दिशा विहीन सरकार की हम निंदा करते हैं । जबकि नारी का सम्मान विकसित और समृद्ध समाज की आधारशिला होती है, उक्त बात भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा ने पश्चिम बंगाल में ममता बैनर्जी सरकार के विरोध को लेकर धरने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा। 

Untitled%20design 20231013 124021 0000

भाजपा  महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती अनीता अग्रवाल ने कहा की भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर पश्चिम बंगाल के संदेश खाली में हुए नारी उत्पीड़न एवं दुर्दांत आतंकवादियों और अपराध को संरक्षण देने वाली तृणमूल कांग्रेस की ममता सरकार की यह घटना पूरे विश्व में भारत को शर्मसार करने वाली घटना हे पश्चिम बंगाल के संदेश खाली की घटना से ये स्पष्ट हो गया कि वहां कानून का राज खत्म हो चुका है। अपराधियों का ही राज चलता है। उन्होंने कहा कि संदेश खाली में महिलाओं की इज्जत से खिलवाड़ किया गया, उनकी इज्जत को तार तार किया गया। इतना होने पर भी वहां का शासन प्रशासन मूक दर्शक बने हुए है। उन पीड़ित महिलाओं की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। 

नगर पालिका अध्यक्ष भारती राजू कमेडिया ने बताया कि अभी हाल ही में ईडी और सीआईडी पर हमला करने वाले शेख शाहजहां का ममता सरकार ने संरक्षण दिया। जबकि शाहजहां के ऊपर सैकड़ो संगीन मुकदमे पश्चिम बंगाल के थानों में कायम है। यौन उत्पीड़न फिरौती हत्या बलात्कार लूटपाट डकैती के कई अपराधिक प्रकरण दर्ज हैं किंतु वहां की स्थानीय सरकार ऐसे अपराधियों को संरक्षण देकर महिलाओं का अपमान कर रही है। जिसको लेकर पश्चिम बंगाल भाजपा इकाई ने लगातार धरने प्रदर्शन और विरोध करके इस बात की आवाज को मातृशक्ति के सम्मान में बुलंद किया किंतु ममता बनर्जी द्वारा लगातार ऐसे अपराधिक गतिविधियों में संलग्न दुर्दांत समाज के आतंकवादियों का संरक्षण दिया जा रहा है। 

धरना प्रदर्शन को वरिष्ठ नेता मनोहर लाल शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल बलिदानियों का प्रदेश है वहां की निरंकुश सरकार लगातार अराजकता का माहौल तैयार कर रही है जो भारत की छवि को विश्व में धूमिल कर रहा है ।जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गहलोत ने अपने भाषण में कहा कि तत्काल राष्ट्रपति शासन लगाकर इस निकम्मी सरकार को बर्खास्त किया जाए।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की बहने, मोर्चा अध्यक्ष सहित पार्टी जिला पदाधिकारी जनप्रतिनिधि गण एवं कार्यकर्ता बंधुओ ने सम्मिलित होकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी सरकार के मुर्दाबाद के नारे लगाकर विरोध जताया।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सिद्धार्थ पचौरी ने किया कार्यक्रम में जिला मंत्री नितेश बादल लोकेश राव मराठा विजय जेवलिया योग माया शर्मा बलराम काले उपस्थित रहे धरना आंदोलन का आभार मंडल अध्यक्ष विनोद गुर्जर ने माना।

Scroll to Top