भाजपा का बूथ विजय संकल्प अभियान पदाधिकारियों ने किया कार्यकर्ताओं से प्रवास के दौरान संपर्क

भाजपा का बूथ विजय संकल्प अभियान पदाधिकारियों ने किया कार्यकर्ताओं से प्रवास के दौरान संपर्क

IMG 20240314 WA0080


लोकमतचक्र डॉट कॉम।

हरदा। भारतीय जनता पार्टी के बूथ विजय संकल्प अभियान के अंतर्गत विधानसभा क्रमांक 135 हरदा के नगर मंडल हरदा नगर पालिका क्षेत्र वार्ड क्रमांक 4 के बूथ क्रमांक 89 पर महत्वपूर्ण कार्यकर्ताओं से प्रवास के दौरान संपर्क किया गया। प्रवासी कार्यकर्ता जिला मीडिया प्रभारी दीपक नेमा ने बूथ पर जाकर कार्यकर्ताओं से भेंट की एवं आगामी कार्यों पर चर्चा की साथ ही दिनांक 16 मार्च को होने वाले बृहद सम्मेलन में सभी को आमंत्रित किया। अभियान मैं मतदाताओं को भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में करने हेतु उनसे संपर्क हितग्राहियों से संपर्क एवं विशेष रूप से अनुसूचित जाति जनजाति के क्षेत्र में किए गए कार्यों को लेकर चर्चा की गई।

IMG 20240314 WA0060

मंडल अध्यक्ष विनोद गुर्जर के द्वारा बाढ़ क्रमांक 17 के आंगनबाड़ी केंद्र में जाकर लाभार्थियों से चर्चा की गई । इस अवसर पर वार्ड पार्षद दिनेश मौर्य वार्ड के कार्यकर्ता राधेश्याम , जगदीश घागरे, सोनू सावनेर, आशीष साकल्ले, अभिषेक घागरे, प्रीतम चंदेवा, पियूष चंदेवा, बंटी शर्मा, शुभम काले सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे । बैठक पश्चात संगठन एप के माध्यम से प्रदेश कार्यालय को रिपोर्टिंग भी भेजी गई।

Scroll to Top