राज्यस्तरीय कराटे प्रतियोगिता में जीता हरदा जिले के खिलाड़ियों ने स्वर्ण ,रजत एवं कांस पदक

राज्यस्तरीय कराटे प्रतियोगिता में जीता हरदा जिले के खिलाड़ियों ने स्वर्ण ,रजत एवं कांस पदक

बिना खेल ग्राउंड और हॉल के बिना शासन एवम प्रशासन की मदद के खिलाड़ी लाते हैं पदक 

IMG 20240416 WA0046


लोकमतचक्र डॉट कॉम। 

हरदा। मध्यप्रदेश राज्यस्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन गत दिवस मध्यप्रदेश कराटे संगठन के द्वारा किया गया, जिसमें प्रदेश के समस्त संभागों की टीमों ने हिस्सा लिया। जिसमें जिले की टिमरनी में संचालित तिनका सामाजिक संस्था के 7 खिलाड़ियों का चयन विभिन्न वर्ग भार में हुआ था।

1713260606 picsay

उक्त जानकारी देते हुए जिला कराटे संघ सचिव मना मंडलेकर ने बताया कि सिनियर -55 किलो में लोकेश प्रधान – स्वर्ण पदक,  – 55 किलो वर्ग भार में जतिन राजगीरे रजत पदक , वही बालिका वर्ग में  जुनियर में -42 किलो वर्ग भार में राधिका ओंनकर रजत पदक,- 68 किलो में शालिनी चौहान ने कास्य पदक अर्जित किया। साथ ही अभिजीत पाचोरे ,आलोक अहिरवार,कीर्तन गुप्ता ने बेहतर प्रदर्शन किया पर वह पदक जीतने से चूक गए। पहली बार मध्यप्रदेश में कराटे खिलाड़ियों को स्पॉन्सरशिप मिली है इन सात खिलाड़ियों को तिनका सामाजिक संस्था की और से स्पॉन्सरशिप प्रदान किया गया है। 

1697462585 picsay

चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे उक्त खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर निधि शर्मा, पूजा ग्रोवर, स्वाति मानकर, उल्हास वर्गीकर ,सतेंद्र पांडे, मध्यप्रदेश के टेक्निकल डायरेक्टर गौरव सिंधिया तिनका सामाजिक संस्था के अध्यक्ष रितेश तिवारी सहित समस्त  विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी हे एवम उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Scroll to Top