भीषण गर्मी में बच्चों को मिली राहत, कलेक्टर ने बदला स्कूल का समय

भीषण गर्मी में बच्चों को मिली राहत, कलेक्टर ने बदला स्कूल का समय

1713539936 picsay

लोकमतचक्र डॉट कॉम। 

हरदा। वर्तमान में ग्रीष्म ऋतु के कारण दिन के तापमान में निरंतर वृद्धि होने के कारण छात्र-छात्रओं के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। इसके चलते समाचार पत्रों ओर जागरूक लोगों द्वारा बच्चों के स्कूल का समय बदलने के लिए मांग की जा रही थी। आज कलेक्टर आदित्य सिंह ने उक्त बात के मद्देनजर आदेश जारी कर बच्चों के  स्कूल अध्यापन समय में परिवर्तन का आदेश जारी किया है। अब बच्चों के अध्यापन का समय प्रात: 7.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक रहेगा।

IMG 20240417 WA0055(1)

कलेक्टर हरदा द्वारा जारी आदेश के अनुसार  म.प्र.शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय बल्लभ भवन भोपाल द्वारा समय-समय पर जारी दिशा निर्देश के अनुक्रम में एतद् द्वारा हरदा जिला अतर्गत सथालित समस्त  शासकीय/अशासकीय स्कूलों में अध्यापन का समय प्रात: 7.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक किया जाता है।

Scroll to Top