डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जन्मजयंती पर भाजपा ने चलाया स्वछता अभियान किया पौधरोपण

डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जन्मजयंती पर भाजपा ने चलाया स्वछता अभियान किया पौधरोपण 

लोकमतचक्र.कॉम।

टिमरनी : भाजपा के पितृपुरुष डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जन्मजयंती मनाते हुए टिमरनी मंडल के कार्यकर्ताओं ने नगर व ग्राम स्तर पर स्वछता अभियान चला कर पौधरोपण किया। ग्रामीण स्तर के साथ ही नगरीय क्षेत्र में बीजेपी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों ने नगर के सभी 15वार्डो में साफसफाई कर स्वछता ,प्लास्टिक पन्नी मुक्त भारत अभियान चलाया साथ ही नगरीय,ग्रामीण वार्डो में भी पौधरोपण बृहद स्तर पर किये। पौधों की सुरक्षा हेतु ट्रीगार्ड भी लगाए गए।

IMG 20210706 WA0040


इस दौरान वरिष्ठ नेता राधेश्याम डूडी, मंडल अध्यक्ष विनीत गीते, अरुण तिवारी, मुकेश शांडिल्य, सन्दीप अग्रवाल, महामंत्री गुलशन चौरसिया, गणेश राजपूत,रूपसिंह कटारे,रोहित काशिव,मंगलसिंह पंवार, दीपक पटवारे,सागर तिवारी,सत्यनारायण देवड़ा,बलराम डूडी सहित सभी कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने अपने अपने ग्राम नगर क्षेत्र में उक्त कार्यक्रम किये।

Scroll to Top