भारतीय मजदूर संघ के निर्विरोध अध्यक्ष बने जितेंद्र सोनी

भारतीय मजदूर संघ के निर्विरोध अध्यक्ष बने जितेंद्र सोनी

लोकमतचक्र.कॉम।

IMG 20210717 WA0037

हरदा। भारतीय मजदूर संघ का जिला चुनाव कार्यक्रम स्थानीय नगर पालिका सभागृह में आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में जितेंद्र सोनी को निर्विरोध जिला अध्यक्ष चुना गया। इस दौरान संपूर्ण जिला कार्यकारणी का गठन किया गया। कार्यक्रम में चुनाव अधिकारी एवं मुख्य अतिथि श्रीमति वंदना राजौरिया प्रदेश मंत्री भाम संघ, विशेष अतिथि- निरंजन कुमार प्रदेश संगठन मंत्री, विशेष अतिथि नरेन्द्र सिंह भांबू जिला सह संघ चालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, अतिथि राजेश कुमार मंसुरिया विभाग प्रमुख नर्मदापुरम संभाग की उपस्थिति में चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई। जिसमें आपसी सहमति से निर्विरोध अध्यक्ष पद हेतु जितेंद्र सोनी को चुना गया। 

IMG 20210717 WA0038

कार्यकारणी में उपाध्यक्ष मुकेश धामनदे, सचिन सिंघई, वीरेंद्र गोहर, श्रीमति सुबुद्धि सोनी, कैलाश मालवीय बनाये गए। वहीं कोषाध्यक्ष गणेश केवट, जिला मंत्री मुकेश निकुम, जिला सहमंत्री सुभाष किरार, वीरेंद्र भाटी, श्रीमति सीमा सोनी, विकास धावरी को बनाया गया। जिला प्रमुख विधि प्रकोष्ट विपिन सोनकर, मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश गुर्जर, मीडिया सह प्रभारी नितिन राजवैध बनाये गए।  विशेष अतिथि के रूप में अनिल वैध, अम्रत लाल पटेल, दिनेश जांगरे, गोपाल गौर को शामिल किया गया। निर्वाचित पदाधिकारियों को उपस्थित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियो एव स्नेहीजनों द्वारा बधाई दी गई।

विज्ञापन – 

20210717 165403


Scroll to Top