मुख्यमंत्री ने लगाई तबादलों पर रोक, यह है वजह…

मुख्यमंत्री ने लगाई तबादलों पर रोक, यह है वजह…

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 15 अगस्त तक तबादलों पर रोक लगा दी है। मध्यप्रदेश में भीषण बाढ़ को देखते हुए मंत्रीगण अपने-अपने क्षेत्र में व्यस्त हैं। विशेषकर ग्वालियर चंबल क्षेत्र में जिस तरह बाढ़ का हाहाकार मचा हुआ है उससे कई मंत्री, प्रशासनिक अधिकारी और सरकार पूरी तरह व्यस्त है इसलिए  तबादलों की ओर ध्यान नहीं दिया जा पा रहा है।

IMG 20210806 161332


माना जा रहा है कि कई मंत्रियों ने इस स्थिति को मुख्यमंत्री को अवगत कराया था। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री ने अभी तबादलों पर रोक लगा दी है और अब 15 अगस्त के बाद ही तबादले हो पाएंगे।

Scroll to Top