देर रात हरदा पहुँचे कृषि मंत्री कमल पटेल ने किया नगरपालिका की एम्बुलेंस का लोकार्पण

देर रात हरदा पहुँचे कृषि मंत्री कमल पटेल ने किया नगरपालिका की एम्बुलेंस का लोकार्पण

IMG 20210814 WA0019


कृषि विभाग के कार्यालय भवन का किया शिलापूजन

लोकमतचक्र.कॉम।

हरदा : कृषि मंत्री कमल पटेल ने कल शुक्रवार देर रात्रि नगर पालिका की एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एंबुलेंस लोकार्पण के अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि नगर पालिका द्वारा उपलब्ध कराई गई एंबुलेंस आम जनता के लिए उपयोगी सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि इससे गरीब, आम जनता को इलाज के लिए समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सकेगा और जनता की जान बचाई जा सकेगी।

इसके पूर्व में कृषि विभाग के आत्मा परियोजना कार्यालय भवन के शिला पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में  शामिल हुए।

IMG 20210814 WA0018


कृषि मंत्री श्री कमल पटेल ने उप संचालक कृषि कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जैविक खेती का महत्व बताते हुए सभी से जैविक उत्पादों को उपयोग में लाने और किसानों से जैविक खेती करने की अपील की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अमरसिंह मीणा, नगरपालिका अध्यक्ष सुरेन्द्र जैन सहित अन्य भाजपा नेता उपस्थित रहे।

Scroll to Top