अजाक्स में शान से फहराया तिरंगा, ध्वजारोहण कर किया गया पौधरोपण

अजाक्स में शान से फहराया तिरंगा, ध्वजारोहण कर किया गया पौधरोपण

IMG 20210816 WA0023


लोकमतचक्र.कॉम।

हरदा –  अजाक्स कार्यकाल हरदा में  हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया जाकर पौधरोपण किया जाकर उसके संरक्षण का संकल्प लिया गया। अजाक्स के मीडिया प्रभारी एस. एल.मांडवी द्वारा बताया गया कि अजाक्स जिला कार्यालय हरदा में स्वतंत्रता दिवस बहुत ही हर्षउल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम का शुभारंभ महापुरुषो के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया गया इसके बाद अजाक्स जिलाध्यक्ष रमेश मसकोले द्वारा ध्वजारोहण किया गया। अमर शहीदों के द्वारा किये गए बलिदानों को याद कर नमन किया गया व उनकी जयकार कर नारे लगाए गए। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अजाक्स परिसर में पौधरोपण कर संरक्षण का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर अजाक्स जिलाध्यक्ष रमेश मसकोले के साथ ही अजाक्स महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष श्रीमती सीमा निराला, कार्यकारी जिलाध्यक्ष विष्णु पंवार, संभागीय महासचिव रामचंद्र सांवरे, जिला संरक्षक पी.सी. पोर्ते, कोषाध्यक्ष बालाराम आहके, सर्व आदिवासी समाज महिला संगठन की जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रमिला सिंह ठाकुर, अजाक्स सचिव सुनील चोरे, सुरेश धूर्बे, सुनील उईके, हीरालाल चौहान, गुलाब बाई उईके, अनिता पन्द्राम, ज्योति परते, लक्ष्मीनारायण सोलंकी, आदिवासी छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष लोकेश कलमे, उपाध्यक्ष चैनसिंह चौहान, आशा टेकाम, तनीषा पन्द्राम सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

IMG 20210816 WA0025


Scroll to Top