स्वर्गीय राजीव गांधी की 77वीं जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई

स्वर्गीय राजीव गांधी की 77वीं जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई

लोकमतचक्र.कॉम।

टिमरनी– नगर कांग्रेस कमेटी टिमरनी द्वारा भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की जयंती नगर के वरिष्ठ कांग्रेसजनो का सम्मान कर सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई।

IMG 20210821 WA0023


नगर कांग्रेस द्वारा स्थानीय सूर्या टॉवर टिमरनी में जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पंवार, वरिष्ठ इंका नेता हरिभाउ गद्रे, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद पटेल नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष जायसवाल, सेवादल महिला ब्लॉक अध्यक्ष सीमा रात्रे के आतिथ्य में आयोजित सद्भावना समारोह में उपस्थित सैकड़ो कांग्रेसजनो ने राजीव जी को श्रृद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके द्वारा किये गये कार्यो की जानकारी कांग्रेसजनो को दी गई। इस अवसर पर नगर के वरिष्ठ कांग्रेसजनो एवं पूर्व जनप्रतिनिधियों का शाल श्रीफल से स्वागत किया गया तथा कांग्रेस के प्रति उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए उनका आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ इंका नेता प्रकाश तिवारी, राजेन्द्र अग्रवाल, राघवेन्द्र गद्रे, बड़ौदिया जी, राकेश तिवारी, डोंगरसिंह कनेरिया, फरीद खान, रामआसरे माहुले, कमलचंद जैन, राजेन्द्र जैन, भागीरथ गुर्जर, डीडी पारगे सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेसियांे का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संचालन दिनेश विश्वकर्मा एवं राजेन्द्र नागरे द्वारा किया गया। कार्यकम मंे पूर्व पार्षद शहजाद खान, जितेन्द्र जसपाल, युसुफ गौरी, सेवादल अध्यक्ष शिवम् कनोजिया, उपाध्यक्ष मनवीर रघुवंशी, इसराईल खान, अनिस शाह, दीपक जैन, श्रीकर गद्रे, दिनेश चमन, अनिल तिवारी, उपस्थित थे। आभार व्यक्त कांग्रेस नेता दिनेश तिवारी ने किया।👉🏻सन्दीप अग्रवाल की रिपोर्ट✍🏻

Scroll to Top